ब्रजेन्द्र तिवारी,पुखरायां। मलासा विकासखंड के देवीपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मंगलवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत कैंप लगाकर गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच कर उन्हें निशुल्क दवा वितरित की गई।इस अवसर पर उन्हें गर्भावस्था के दौरान होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में भी जानकारी दी गई।
मंगलवार को देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत एक कैंप का आयोजन किया गया।जिसमें महिला चिकित्सक डॉक्टर अर्शी आजमी व कृतिका सोनी द्वारा 36 गर्भवती महिलाओं की हीमोग्लोबिन,ब्लड,यूरिन, शुगर के स्तर,ब्लड प्रेशर,वजन व अन्य संबंधित जांच निशुल्क की गई।वहीं इस दौरान गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में भी जानकारी दी गई।प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ विकास ने बताया कि नियमित जांच से गर्भवती महिलाओं में गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं की आशंका कम रहती है।
इस दौरान उन्हें परिवार नियोजन से संबंधित जानकारी भी दी गई तथा सभी महिलाओं को कैल्शियम,विटामिन, फालिक एसिड, आयरन समेत अन्य जरूरत की दवाएं उपलब्ध कराईं गईं व गर्भावस्था के दौरान खान पान संबंधी जानकारी दी गई।इस मौके पर डॉक्टर पूनम हंस, एएनएम संगीता देवी, एलटी योगेंद्र सिंह,संजीव कुमार प्रबुद्ध सेन आदि भी मौजूद रहे।
जालौन। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद में आज “एक पेड़ मां…
जालौन। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने आज प्रातःकाल उच्च प्राथमिक बघौरा कम्पोजिट विद्यालय का औचक…
राजपुर, कानपुर देहात - राजपुर कस्बे में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।जहाँ एक…
कानपुर देहात, रनियां: रनिया के ओंकारेश्वर इंटर कॉलेज में आज का दिन बेहद खास रहा।…
कानपुर देहात: रनियां थाना क्षेत्र के चिटिकपुर में एक बंद पड़ी सरिया फैक्ट्री में आज…
कानपुर नगर: किसानों को समय पर और सही दाम पर खाद मिले, यह सुनिश्चित करने…
This website uses cookies.