G-4NBN9P2G16

प्रधानाध्यापकों के प्रदर्शन का वार्षिक मूल्यांकन करने के लिए नई व्यवस्था हुई लागू

परिषदीय विद्यालयों में निपुण भारत मिशन के लक्ष्य को प्राप्त करने वाले  शिक्षकों एवं प्रधानाध्यापकों को अब निपुण भारत चैंपियन पुरस्कार दिया जाएगा। यह योजना प्रधानाध्यापकों के प्रदर्शन का वार्षिक मूल्यांकन कर उनके उत्कृष्ट प्रयासों के लिए सम्मानित करने के लिए किया जा रहा है।

कानपुर देहात। परिषदीय विद्यालयों में निपुण भारत मिशन के लक्ष्य को प्राप्त करने वाले  शिक्षकों एवं प्रधानाध्यापकों को अब निपुण भारत चैंपियन पुरस्कार दिया जाएगा। यह योजना प्रधानाध्यापकों के प्रदर्शन का वार्षिक मूल्यांकन कर उनके उत्कृष्ट प्रयासों के लिए सम्मानित करने के लिए किया जा रहा है।

परिषदीय प्राथमिक विद्यालय के नामांकन के सापेक्ष 80 प्रतिशत बच्चों द्वारा निपुण लक्ष्य एवं सूची की निर्धारित दक्षताएं प्राप्त करना आवश्यक है। इसके साथ ही विगत तीन शैक्षिक सत्रों में परिषदीय प्राथमिक विद्यालय (कक्षा 1-5) में बच्चों के नामांकन में निरंतर वृद्धि हुई हो और किसी भी शैक्षिक सत्र में छात्र नामांकन 100 से कम नहीं होना चाहिए। शैक्षिक सत्र में परिषदीय प्राथमिक विद्यालय (कक्षा 1-5) में बच्चों की औसत उपस्थिति 90 प्रतिशत से अधिक होना भी जरूरी है।

इन लक्ष्यों को प्राप्त करने वाले परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों का स्वतंत्र वाह्य मूल्यांकन के उपरांत विद्यालय को निपुण विद्यालय और प्रधानाध्यापक को निपुण चैंपियन हेड मास्टर ऑफ द डिस्ट्रिक्ट घोषित किया जाएगा। पुरस्कार प्राप्त करने वाले विद्यालयों को 25 हजार की धनराशि के साथ प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। निपुण विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं सहायक अध्यापकों को विभिन्न अवसरों पर राज्य, जनपद एवं विकासखंड स्तर पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में प्रशस्ति पत्र के साथ सम्मानित किया जाएगा।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात में युवती ने खाया जहरीला पदार्थ,भेजा गया अस्पताल

पुखरायां।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के श्यामसुंदरपुर गांव में मंगलवार को एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया।जिससे उसकी… Read More

4 minutes ago

हॉली क्रॉस मिशन स्कूल में आज हुआ हिंदी दिवस का आयोजन

पुखरायां (कानपुर देहात) l हॉली क्रॉस स्कूल में आज मंगलवार को हिंदी दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल… Read More

8 minutes ago

रसूलाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में बंबी में मिला युवक का शव,फैली सनसनी

पुखरायां।कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के झींझक रोड पर दया गांव की तरफ जाने वाली बंबी में मंगलवार को… Read More

34 minutes ago

यूपी में शीर्ष स्तर पर कई आईएएस अधिकारियों के तबादले

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

36 minutes ago

कानपुर देहात में किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम पुलिस जांच में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान कस्बे में एक 16 वर्षीय किशोर ने… Read More

37 minutes ago

राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया-रूरा को मिली एक-एक करोड़ की सौगात

कानपुर देहात: अकबरपुर-रनिया विधानसभा क्षेत्र की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया और रूरा नगर पंचायत को जल निकासी… Read More

60 minutes ago

This website uses cookies.