G-4NBN9P2G16

प्रधानाध्यापक के माध्यम से ही स्वीकृत होगा अवकाश

सरकारी स्कूलों में अवकाश को लेकर अब शिक्षकों की मनमानी नहीं चलेगी। महानिदेशक विजय किरन आनंद ने इसे लेकर अहम निर्णय लिया है।उन्होंने इस संदर्भ में राज्य के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी किया है।

लखनऊ/कानपुर देहात। सरकारी स्कूलों में अवकाश को लेकर अब शिक्षकों की मनमानी नहीं चलेगी। महानिदेशक विजय किरन आनंद ने इसे लेकर अहम निर्णय लिया है।उन्होंने इस संदर्भ में राज्य के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी किया है। नए नियमों के अनुसार अब शिक्षकों को मानव संपदा पोर्टल के लीव मैनेजमेंट मॉड्यूल के माध्यम से ही छुट्टी मिलेगी। सहायक अध्यापकों एवं विद्यालय के अन्य सभी कर्मचारियों को अवकाश के लिए अपने विद्यालय के प्रधानाध्यापक को ही रिपोर्टिंग ऑफिसर बनाना होगा चाहे वह अवकाश पर क्यों ना हो।

बेसिक शिक्षा विभाग ने विद्यालयों के कर्मियों के छुट्टी की अर्जी सीधे खंड शिक्षा अधिकारी व बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिए जाने पर नाराजगी व्यक्त की है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी अवकाश के आवेदन विद्यालय के प्रधानाध्यापक के माध्यम से खंड शिक्षा अधिकारी को भेजे जाएंगे। बीएसए के स्तर से निस्तारित होने वाले प्रकरणों को प्रधानाध्यापक अपने संबंधित बीईओ को भेजेंगे और बीईओ बेसिक शिक्षा अधिकारी को अग्रसारित करेंगे। महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने कहा कि पता चला है कि कर्मियों की ओर से अवकाश स्वीकृति आदेश में कूटरचना की जा रही है और प्रधानाध्यापक को इस संबंध में कोई जानकारी नहीं होती है जवाब मांगे जाने पर प्रधानाध्यापक यह कहते हैं की अवकाश के लिए रिपोर्टिंग ऑफिसर दिए थे इसलिए इस संदर्भ में हमें जानकारी नहीं है। इसी वजह से अवकाश प्रकरणों के निस्तारण तथा स्वीकृत अवकाशों के अनुश्रवण हेतु प्रभावी व्यवस्था अपनायी जा रही है। किसी भी तरह के अवकाश के लिए विद्यालय के समस्त स्टाफ को अपने प्रधानाध्यापक को ही रिपोर्टिंग ऑफिसर बनाना होगा। चाहे प्रधानाध्यापक अवकाश पर क्यों ना हो उन्हीं को रिपोर्टिंग ऑफिसर बनाया जाएगा और प्रधानाध्यापक को विद्यालय खुलने के समय के एक घंटा पहले ही अवकाश को स्वीकृत करना होगा। अगर प्रधानाध्यापक को अवकाश की आवश्यकता है तो वह खंड शिक्षा अधिकारी को रिपोर्टिंग ऑफीसर बनाएंगे। उक्त के अतिरिक्त विद्यालय में अवकाश का विवरण उपस्थिति पंजिका में अंकित करने से पूर्व सम्बन्धित अंकनकर्ता का यह दायित्व होगा कि वह अवकाश पर जाने वाले कर्मी के सम्बन्ध में अवकाश स्वीकृति की अपने स्तर से पुष्टि अनिवार्य रूप से कर लें। अन्यथा उन पर भी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया-रूरा को मिली एक-एक करोड़ की सौगात

कानपुर देहात: अकबरपुर-रनिया विधानसभा क्षेत्र की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया और रूरा नगर पंचायत को जल निकासी… Read More

14 minutes ago

कानपुर देहात के संजय कुमार मिश्रा बने प्रदेशीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के रेफरी

कानपुर देहात: जिले के सैंथा स्थित जनतंत्र इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक एवं क्रीड़ा सचिव संजय कुमार मिश्रा का चयन… Read More

41 minutes ago

कानपुर देहात से लापता किशोरियों को पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर सकुशल किया बरामद

कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के गांव रतवा मौजा नाही जूनिया से बीती रविवार से लापता दो नाबालिक सगी… Read More

1 hour ago

उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा पूजा को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More

3 hours ago

डीएम का आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी नदारद

कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More

4 hours ago

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.