प्रधानाध्यापक योगेन्द्र सिंह की सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई समारोह
विकासखंड धाता के प्राथमिक विद्यालय सेमरहटा के प्रधानाध्यापक योगेन्द्र सिंह की सेवानिवृत्ति पर विद्यालय प्रांगण में एक भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया।

- शिक्षकों और ग्रामीणों ने दी भावभीनी विदाई, विद्यालय परिवार ने किया सम्मान
धाता/फतेहपुर: विकासखंड धाता के प्राथमिक विद्यालय सेमरहटा के प्रधानाध्यापक योगेन्द्र सिंह की सेवानिवृत्ति पर विद्यालय प्रांगण में एक भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार सिंह और विशिष्ट अतिथि जिला सह समन्वयक प्रशिक्षण अशोक कुमार त्रिपाठी उपस्थित थे।
प्राथमिक विद्यालय सेमरहटा के प्रधानाध्यापक योगेन्द्र सिंह 31 मार्च को 25 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उनके सम्मान में विद्यालय परिवार ने एक विदाई समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि संजय कुमार सिंह, हर्षवर्धन सिंह, पंकज सिंह, शशांक सिंह और अजय सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन से हुई। कार्यक्रम का संचालन शशांक सिंह ने किया।
विद्यालय के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और अंत में एक भावुक विदाई गीत गाया गया। पंचायत प्रतिनिधि सोहनलाल और अशोक कुमार सिंह ने प्रधानाध्यापक योगेन्द्र सिंह के सरल स्वभाव और विद्यालय के विकास में उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने बताया कि इस वर्ष विद्यालय के तीन छात्रों ने जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त की है।
प्राथमिक शिक्षक संघ धाता के संरक्षक अजय सिंह, अशोक कुमार सिंह, अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह, मंत्री पंकज सिंह, शशांक सिंह, उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, विजय सिंह, जयकीर्ति सिंह, बृजेश सिंह, सतेन्द्र सिंह, ओमश्री चंदेल, अभिषेक सिंह छोटू, संजय सिंह अटेवा, सतीश कुमार सिंह और अवनीश कुमार सिंह ने भी प्रधानाध्यापक योगेन्द्र सिंह को विदाई दी।
विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षकों ने योगेन्द्र सिंह को माला पहनाकर और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। विद्यालय परिवार के सदस्यों ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने योगेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में बहुत कुछ सीखा है।
कार्यक्रम में नाश्ते और भोजन की व्यवस्था की गई थी। इस अवसर पर राम सिंह, द्वारिका प्रसाद सिंह, हरिशंकर सिंह, संतोष कुमार सिंह, शांतनु सिंह, रामाश्रय सिंह, राजा भाई, राजेंद्र कुमार सिंह, ओम चंद्र गुप्ता, अभिषेक सिंह, प्रकाश मोदनवाल, ओम नारायण पाण्डेय, प्रमोद कुमार पांडे, राजीव सिंह, सतीश कुमार पांडे, वेद नारायण दुबे, धीरेंद्र रसूलपुरी और सतीश कुमार पांडेय सहित बड़ी संख्या में शिक्षक और ग्रामीण उपस्थित थे।
Discover more from अमन यात्रा
Subscribe to get the latest posts sent to your email.