कानपुर देहात: रनियां थाना क्षेत्र के खान चंद्रपुर गांव के पास नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। प्रयागराज कुंभ से स्नान करके लौट रहे श्रद्धालुओं के लोडर को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 13 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, दिल्ली के कमरुद्दीन नगर, नागलोई से करीब डेढ़ दर्जन श्रद्धालु एक लोडर में सवार होकर प्रयागराज कुंभ में स्नान करने गए थे। वापस लौटते समय, रनियां कस्बे के पास उनके वाहन को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि लोडर चालक वाहन के बोनट में बुरी तरह फंस गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। बोनट में फंसे चालक को निकालने के लिए क्रेन की सहायता ली जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतक:
घायल:
थाना प्रभारी मुकेश सोलंकी ने बताया कि सभी श्रद्धालु प्रयागराज से दिल्ली लौट रहे थे। खान चंद्रपुर गांव के पास नेशनल हाईवे पर यह हादसा हुआ। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, और घायलों का जिला अस्पताल अकबरपुर में इलाज चल रहा है।
जिला अस्पताल अकबरपुर के सीएमएस डॉ. खालिद रिजवान ने बताया कि अस्पताल में 15 लोगों को लाया गया था, जिनमें से दो की मौत हो चुकी थी। 13 घायल हैं, जिनकी हालत फिलहाल स्थिर है।
कानपुर देहात: जनपद में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।शिवली थाना क्षेत्र के मकरंदपुर बथां…
पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।रूरा थाना क्षेत्र के उलरापुर गांव में…
कानपुर देहात। बताते चले कि जनपद कानपुर देहात में 10 विकासखंड है जिनमे से वर्ष…
कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश में कम छात्र संख्या वाले परिषदीय स्कूलों को बंद करने या…
कानपुर देहात: जिलाधिकारी आलोक सिंह के निर्देश पर आज कानपुर देहात में टेक्निकल ग्रेड यूरिया…
कानपुर देहात: जिलाधिकारी आलोक सिंह के निर्देश पर आज तहसील सिकंदरा के ग्राम खोजाफूल में…
This website uses cookies.