G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

प्रयागराज कुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं के लोडर को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो की मौत, 13 घायल

रनियां थाना क्षेत्र के खान चंद्रपुर गांव के पास नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। प्रयागराज कुंभ से स्नान करके लौट रहे श्रद्धालुओं के लोडर को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

कानपुर देहात: रनियां थाना क्षेत्र के खान चंद्रपुर गांव के पास नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। प्रयागराज कुंभ से स्नान करके लौट रहे श्रद्धालुओं के लोडर को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 13 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली के कमरुद्दीन नगर, नागलोई से करीब डेढ़ दर्जन श्रद्धालु एक लोडर में सवार होकर प्रयागराज कुंभ में स्नान करने गए थे। वापस लौटते समय, रनियां कस्बे के पास उनके वाहन को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि लोडर चालक वाहन के बोनट में बुरी तरह फंस गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। बोनट में फंसे चालक को निकालने के लिए क्रेन की सहायता ली जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक:

  • ध्यान शाहू (उम्र 48 वर्ष), निवासी कमरुद्दीन नगर, नागलोई, दिल्ली (मूल निवासी: मथोल, दरभंगा, बिहार)
  • दया देवी (उम्र 50 वर्ष), निवासी मिल्की चक, थाना बलिया, बेगूसराय, बिहार

घायल:

  • मनीषा (पत्नी अरविंद)
  • अरविंद मंडल (पुत्र मोहन मंडल)
  • गोलू (पुत्र अरविंद मंडल)
  • अंशिका (पुत्री अरविंद मंडल)
  • रमेश (पुत्र सत्यनारायण)
  • सोनम (पत्नी रमेश)
  • रिया कुमारी (पुत्री रमेश)
  • निलेश (पुत्र रमेश)
  • प्रिंस (पुत्र दिलीप)
  • आरती (पुत्री शंभू)
  • मंजू देवी (पत्नी ध्यान शाहू)
  • सावित्री देवी (पत्नी अरुण साहू)
  • अंबावती (पत्नी सनी)

थाना प्रभारी मुकेश सोलंकी ने बताया कि सभी श्रद्धालु प्रयागराज से दिल्ली लौट रहे थे। खान चंद्रपुर गांव के पास नेशनल हाईवे पर यह हादसा हुआ। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, और घायलों का जिला अस्पताल अकबरपुर में इलाज चल रहा है।

जिला अस्पताल अकबरपुर के सीएमएस डॉ. खालिद रिजवान ने बताया कि अस्पताल में 15 लोगों को लाया गया था, जिनमें से दो की मौत हो चुकी थी। 13 घायल हैं, जिनकी हालत फिलहाल स्थिर है।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदर्शन और ज्ञापन का दिखा असर

लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More

23 minutes ago

शिक्षकों को न बनाएं राजनीतिक खेल का मोहरा

आज का समाज विचारधाराओं में इस कदर विभाजित है कि हर बात, हर विचार और हर व्यक्ति को किसी न… Read More

58 minutes ago

बिग ब्रेकिंग: आयकर रिटर्न भरने के लिए आज एक और मौका

नई दिल्ली/कानपुर देहात। आयकर विभाग ने सोमवार को आईटीआर दाखिल करने के आखिरी दिन रिटर्न भरने में लोगों को हुई… Read More

1 hour ago

कानपुर देहात में वैना नहर में मिले युवक के शव के पोस्टमार्टम में सनसनीखेज खुलासा

पुखरायां।कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के वैना नहर तिराहे पर मिले एक युवक के शव के पोस्टमार्टम में चौंकाने… Read More

14 hours ago

कानपुर देहात में गुमशुदा महिला सकुशल बरामद,किया गया परिजनों के सुपुर्द

पुखरायां।कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र से लापता हुई एक महिला को पुलिस ने सोमवार को बरामद कर लिया है।महिला… Read More

14 hours ago

कानपुर देहात में रविवार से लापता दो किशोरियों के मामले में पुलिस के हांथ खाली

पुखरायां। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र में बीती रविवार की सुबह घर से लकड़ियां बीनने जंगल गईं रास्ते से… Read More

15 hours ago

This website uses cookies.