अमन यात्रा ब्यूरो।प्रयागराज के केपी इंटर कॉलेज परिसर में साहू एकता मंच द्वारा आयोजित 14वें निशुल्क सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह में 55 जोड़ों ने सात फेरे लेकर एक-दूसरे के हो गए। इस अवसर पर दूल्हे और दुल्हन बेहद खुश नजर आए।
समारोह में पहुंची 55 दूल्हों की बारात को सुधा गुप्ता, शोभा गुप्ता और नीता साहू ने अक्षत-जौ से स्वागत किया। मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद साहू ने सभी नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया और उन्हें पौधे भेंट किए। वैदिक मंत्रोचार के साथ संपन्न हुए विवाह समारोह में सभी ने नवदंपतियों के सुखमय जीवन की कामना की।
साहू एकता मंच पिछले 13 वर्षों से लगातार ऐसे सामूहिक विवाह आयोजित कर रहा है, जिससे समाज में दहेज प्रथा को कम करने में मदद मिल रही है। इस वर्ष भी मंच ने इस नेक काम को जारी रखते हुए 55 जोड़ों का विवाह करवाया।
सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात। "यह देश है वीर जवानों का" की धुन पर देशभक्ति के…
कानपुर देहात। भोगनीपुर के सरदार गेस्ट हाऊस में शनिवार को 'एक राष्ट्र-एक चुनाव' के विचार…
पुखरायां। शनिवार को भोगनीपुर तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी न्यायिक ने…
कानपुर देहात। जिलाधिकारी आलोक सिंह ने आज तहसील मैथा में आयोजित जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान…
कानपुर देहात। मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन० ने आज तहसील रसूलाबाद में आयोजित संपूर्ण समाधान…
एडीओ पंचायत कार्यालय से अटैच कई सफाई कर्मचारी काट रहे हैं मलाई, भीषण गर्मी में…
This website uses cookies.