जालौन

प्रशासनिक अधिकारियों ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण और राहत कार्यों का लिया जायजा

जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक डॉ दुर्गेश कुमार ने तहसील कोंच के ग्राम मऊ में मोटर बोट से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया।

जालौन। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक डॉ दुर्गेश कुमार ने तहसील कोंच के ग्राम मऊ में मोटर बोट से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। भ्रमण के दौरान क्षेत्रीय विधायक माधौगढ़ मूलचंद निरंजन और अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संजय कुमार भी मौजूद रहे। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को बाढ़ राहत पैकेट, पीने का पानी आदि वितरित किए। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंच कर ग्रामीणों से वार्ता कर हालचाल जाना।

उन्होंने वहां रह रहे लोगों से कहा कि आप लोगों को किसी भी प्रकार से घबराने की जरूरत नहीं है हम आपके लिए तत्पर खड़े हैं। उन्होंने कहा कि हर परिस्थिति को निपटने के लिए बाढ़ चौकियां तथा प्रशासनिक के अधिकारियों व डाक्टरों आदि को लगाया गया है जिससे किसी भी ग्रामीण को परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित समस्त गांव को राहत सामग्री उपलब्ध कराई गई है साथ ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में संयुक्त रसोई बनाई गई है जिससे किसी को खानपान की कोई समस्या न हो सके इसकी व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा जिन घरों में बाढ़ का पानी पहुंचा है उनके लिए राहत शिविर बनाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि एसडीआरएफ की टीम निरंतर बाढ़ क्षेत्रों का भ्रमण कर रही हैं तथा बाढ़ से प्रभावित लोगों को रेस्क्यू करके बाढ़ राहत केंद्रों तक पहुंचाने में मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन व पुलिस बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में निरंतर भ्रमणसील रहकर निगरानी रख रही है जिससे कहीं से भी सूचना आती है तो वह मौके पर पहुंचकर बाढ़ के पानी में फंसे लोगों को राहत शिविरों तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बाढ़ राहत केंद्रों में बाढ़ पीड़ितों के लिए खाना, नाश्ता, पानी, प्रकाश, दवाई आदि सहित आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की गई हैं।

उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतर भ्रमणसील रह कर स्थिति का जायजा लेते रहने तथा बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर विस्थापित करने के निर्देश दिए साथ ही साथ उन्होंने नाव में दवाइयां राशन सहित आवश्यक व्यवस्थाएं निरंतर सुनिश्चित बनाए रखने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी कोंच ज्योति सिंह, क्षेत्राधिकारी अर्चना सिंह व ग्राम प्रधान सहित सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात: भाई ने पैसों के लिए की मां की हत्या,आरोपी फरार

राजपुर, कानपुर देहात - राजपुर कस्बे में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।जहाँ एक…

15 hours ago

रनिया के कॉलेज में ‘मिशन शक्ति’ की गूंज: छात्रों को बताया साइबर अपराध से लड़ने का तरीका

कानपुर देहात, रनियां: रनिया के ओंकारेश्वर इंटर कॉलेज में आज का दिन बेहद खास रहा।…

16 hours ago

रनियां: बंद पड़ी फैक्ट्री में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका

कानपुर देहात: रनियां थाना क्षेत्र के चिटिकपुर में एक बंद पड़ी सरिया फैक्ट्री में आज…

16 hours ago

उर्वरक केंद्रों पर उप कृषि निदेशक का छापा, खाद वितरण में गड़बड़ी पर लगाई फटकार

कानपुर नगर: किसानों को समय पर और सही दाम पर खाद मिले, यह सुनिश्चित करने…

16 hours ago

पुखरायां में छात्र ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात: भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बे में आज एक दुखद घटना सामने आई,…

17 hours ago

रसूलाबाद में लाखों की चोरी: घर में सेंधमारी कर उड़ाए जेवर और नगदी

कानपुर देहात: रसूलाबाद थाना क्षेत्र के पम्मापुरा गांव में चोरों ने एक घर को निशाना…

17 hours ago

This website uses cookies.