प्राथमिक विद्यालय अकोढी में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन,बच्चों ने दिखाए हुनर
भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के विकासखंड मलासा के प्राथमिक विद्यालय अकोढी में शनिवार को खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने अपने अपने हुनर दिखाए।प्रतियोगिता के समापन के दौरान बच्चों को पुरस्कृत किया गया एवं उन्हें संबोधित भी किया गया

- खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा,इनसे होता है शारीरिक व मानसिक विकास
- प्रधानाध्यापक महिमा दोहरे
पुखरायां।भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के विकासखंड मलासा के प्राथमिक विद्यालय अकोढी में शनिवार को खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने अपने अपने हुनर दिखाए।प्रतियोगिता के समापन के दौरान बच्चों को पुरस्कृत किया गया एवं उन्हें संबोधित भी किया गया।शनिवार को विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय अकोढी में बच्चों के लिए खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता में अलग अलग वर्ग के कुल 20 बच्चों ने प्रतिभाग किया।प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने बोरा दौड़,नींबू चम्मच दौड़,म्यूजिकल चेयर व छल्ला रेस में अपने अपने हुनर दिखाए।जिन्हें लोगों ने खूब सराहा।वहीं प्रतियोगिता के समापन पर आदित्य,अजय,सुरजीत,आयशा,शालिनी इत्यादि विजेता बच्चों को प्रधानाध्यापक महिमा दोहरे द्वारा पुरस्कृत किया गया।मौजूद बच्चों व शिक्षकों को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक महिमा दोहरे ने कहा कि खेलों का हमारे जीवन में बड़ा महत्व है।खेल खेलने से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है।साथ ही हमारा शारीरिक व मानसिक विकास भी होता है।इसलिए विद्यालय में समय समय पर खेलों का आयोजन होना अति आवश्यक है।इस मौके पर इंचार्ज प्रधानाध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय शैलेंद्र कटियार,शिक्षामित्र सुनीता,पृथ्वीराज आदि मौजूद रहे।
Discover more from अमन यात्रा
Subscribe to get the latest posts sent to your email.