लखनऊ/कानपुर देहात। परिषदीय विद्यालयों में विज्ञान और गणित की पढ़ाई को आसान बनाने के लिए एनसीईआरटी ने किट उपलब्ध कराई है। सरकारी स्कूलों में विज्ञान एवं गणित किट के इस्तेमाल को अनिवार्य किए जाने के बाद से विद्यार्थियों की पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी। इसके प्रयोग से ये दोनों जटिल एवं उबाऊ विषय अब सरल एवं रुचिकर लगेंगे। प्रायोगिक गतिविधियों से स्कूलों में छात्र उपस्थिति भी बढ़ेगी। किट की सामग्री पाठ्यपुस्तकों के अध्यायों पर आधारित है। ये किटें विद्यार्थियों के लिए पढाई में काफी मददगार साबित होंगी। महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने समस्त जनपदों के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों एवं जिला अधिकारियों को यह व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए हैं।
प्रदेश के 45642 उच्च प्राथमिक विद्यालयों को एक-एक गणित किट और 22654 उच्च प्राथमिक विद्यालयों को एक-एक विज्ञान किट उपलब्ध कराई गई है। ये किट विद्यालयों को भेज दी गई हैं। इसमें विज्ञान से संबंधित प्रयोग करने के लिए 150 से अधिक उपकरण, रसायन व अन्य सामग्री हैं। विज्ञान किट में विभिन्न धातुओं के घनत्व की संकल्पना से छात्रों को परिचित कराने व अन्य क्रियाकलापों के लिए कमानीदार तुला, द्रवों के तापमान मापने के लिए तापमापी यंत्र, चार प्रतिरोधकों के सेट, विभिन्न प्रकार के चुंबक, लेंस आदि उपलब्ध कराई गई है। वहीं गणित किट में त्रिभुज व चतुर्भुज को बनाने के लिए प्लास्टिक की पट्टियां, गुणनखंड की समझ विकसित करने के लिए नंबर कार्ड्स, पूर्णांकों पर गणितीय संक्रियाओं की समझ विकसित करने के लिए संख्या बोर्ड, अंबेकस, ठोस आकारों के लिए कागज के जाल आदि सामग्री उपलब्ध कराई गई है। शिक्षक किट का प्रयोग अन्य कक्षाओं में भी जरूरत के अनुसार कर सकेंगे। वहीं 111599 प्राथमिक विद्यालयों में गणित की दो-दो किट उपलब्ध कराई गई हैं।
अगर कानपुर देहात जनपद की बात की जाए तो यहां पर 1254 प्राथमिक विद्यालय हैं इसके अलावा 330 उच्च प्राथमिक विद्यालय तथा 342 कम्पोजिट विद्यालय हैं। इस प्रकार प्राथमिक विद्यालयों को 2508 एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों को 1344 गणित एवं विज्ञान की किट मिली हैं।
बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धी पाण्डेय के अनुसार एनसीईआरटी ने पिछले साल से किट की व्यवस्था शुरू की थी। इस बार सामग्री बढ़ाई गई है। इससे पहले उच्च प्राथमिक विद्यालयों में किट के कुछ उपकरण खरीदे जाते थे। प्राथमिक विद्यालयों में पहली बार किट दी गई हैं। किट के साथ उपकरणों का प्रयोग कैसे पढ़ाई में करना है इसके निर्देश भी दिए गए हैं। साथ ही खंड शिक्षा अधिकारियों की मदद से इनका प्रयोग कराने के लिए हमने निर्देशित कर दिया है।
पुखरायां। कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र के रूरा रेलवे लाइन के किनारे खड्ड में…
उरई। झांसी मंडल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए झांसी से लखनऊ जाने…
लखनऊ/कानपुर देहात। प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में जिले के अंदर परस्पर तबादला पाने वाले 9272…
कानपुर देहात के रूरा कस्बे में बुधवार सुबह एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे…
पुखरायां। भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर…
उरई, जालौन। जनपद जालौन में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व इस बार भी पूरी शांति और…
This website uses cookies.