प्रियंका का घोषणा पत्र : महिलाओं को फ्री बस यात्रा, छात्राओं को स्कूटी और स्मार्टफोन

आगामी यूपी विधानसभा चुनाव  में कांग्रेस  की नजर महिला वोट बैंक पर है. महिलाओं के वोट को साधने के लिए कांग्रेस कई बड़े एलान कर रही है. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी विधानसभा चुनाव में महिलाओं को 40 फीसदी टिकट और छात्राओं को स्कूटी और स्मार्टफोन देने का दांव चल चुकी है. वहीं अब प्रियंका गांधी ने महिलाओं के लिए अलग घोषणा पत्र जारी किया है.

लखनऊ,अमन यात्रा : आगामी यूपी विधानसभा चुनाव  में कांग्रेस  की नजर महिला वोट बैंक पर है. महिलाओं के वोट को साधने के लिए कांग्रेस कई बड़े एलान कर रही है. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी विधानसभा चुनाव में महिलाओं को 40 फीसदी टिकट और छात्राओं को स्कूटी और स्मार्टफोन देने का दांव चल चुकी है. वहीं अब प्रियंका गांधी ने महिलाओं के लिए अलग घोषणा पत्र जारी किया है. सोमवार सुबह घोषणा पत्र को जारी कर प्रियंका ने यूपी की महिलाओं के लिए कई वादे किए हैं.

प्रियंका गांधी ने आज सुबह ट्वीट कर कहा कि यूपी की मेरी प्रिय बहनों, आपका हर दिन संघर्षों से भरा है. कांग्रेस पार्टी ने उसको समझते हुए आपके लिए अलग से एक महिला घोषणा पत्र तैयार किया है.

https://twitter.com/priyankagandhi/status/1455006510363283457?ref_src=twsrc%5Etfw” rel=”nofollow
घोषणा पत्र में क्या-क्या एलान किए?
प्रियंका गांधी ने कहा कि यूपी में कांग्रेस की सरकार बनने पर हर साल तीन एलपीजी सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे. इसके अलावा प्रदेश की सरकारी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को हर महीने 10 हजार रुपये का मानदेय मिलेगा.

घोषणा पत्र के मुताबिक, नए सरकारी पदों पर आरक्षण के प्रावधानों के अनुसार 40 फीसदी पदों पर महिलाओं की नियुक्ति, 1000 रुपये हर महीना वृद्धा-विधवा पेंशन और विधानसभा चुनाव में 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देने का एलान किया गया है. साथ ही कांग्रेस ने छात्राओं को स्मार्ट फोन और स्कूटी देने का वादा भी किया है.

 

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

खेत में मिले विक्षिप्त व्यक्ति की हैलेट अस्पताल में हुई मौत, पहचान की कोशिश जारी

कानपुर देहात: गजनेर थाना क्षेत्र के जरैला गांव में खेत में बेहोशी की हालत में…

6 hours ago

कानपुर देहात में युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।रसूलाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत नैला के…

12 hours ago

कानपुर देहात में महिला की ट्रेन से कटकर मौत,नहीं हो सकी पहचान

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।रूरा थाना क्षेत्र के भाऊपुर स्टेशन के…

12 hours ago

कानपुर देहात: साइबर धोखाधड़ी में गई ₹15,500 की रकम पुलिस ने वापस कराई

कानपुर देहात में साइबर क्राइम का शिकार हुए एक शख्स को पुलिस ने बड़ी राहत…

12 hours ago

कानपुर देहात में युवक ने अज्ञात कारणों से की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक दुखद घटना सामने आई है।रूरा थाना क्षेत्र के सराय में एक…

13 hours ago

कानपुर देहात में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।रूरा थाना क्षेत्र के गेंदामऊ पुल के…

13 hours ago

This website uses cookies.