प्रियंका गांधी ने जारी किया थीम सॉन्ग, कहा- मैं कुछ भी कर सकती हूं……..

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने अब अपनी पूरी ताकत लगा दी है. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा लगातार बैठकें और जनसभाएं करके पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश कर रही हैं. इस बार कांग्रेस का फोकस सबसे ज्यादा महिलाओं पर है. पार्टी ने पहले ही 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देने का एलान कर दिया है.

यूपी विधानसभा चुनाव : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने अब अपनी पूरी ताकत लगा दी है. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा लगातार बैठकें और जनसभाएं करके पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश कर रही हैं. इस बार कांग्रेस का फोकस सबसे ज्यादा महिलाओं पर है. पार्टी ने पहले ही 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देने का एलान कर दिया है. इसके बाद प्रियंका गांधी ने मंगलवार को महिलाओं के लिए अलग घोषणा पत्र जारी किया. अब पार्टी ने अपनी थीम सॉन्ग लॉन्च कर दिया है.

प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्विटर पर थीम सॉन्ग का वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, ”लड़की हूं लड़ सकती हूं अभियान का थीम सॉन्ग. इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि मैं लड़की हूं लड़ सकती हूं, मैं कुछ भी कर सकती हूं.”

 

इस थीम सॉन्ग की शुरूआत प्रियंका गांधी से होती है जिसमें वह पुलिस के सामने संघर्ष करती हुई दिख रही हैं. इसके बाद अलग-अलग क्षेत्रों में महिलाओं को काम करते हुए और जिम्मेदारी निभाते हुए दिखाया है. देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बारे में भी इस वीडियो में जिक्र है.

कांग्रेस के महिला घोषणा पत्र की 10 बड़ी बातें

  • सरकारी पदों पर 40 फीसदी महिलाओं की नियुक्ति करेंगे.
  • रोजगार में 8 लाख महिलाओं को शामिल होंगी. महिलाओं को रोजगार के लिए सस्ते लोन मिलेंगे
  • महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा होगी. महिलाओं को टैक्स में छूट दी जाएगी.
  • गरीब विधवा महिलाओं को एक हजार रुपये की मानसिक पेंशन दी जाएगी.
  • कामकाजी महिलाओं के लिए यूपी के 25 शहरों में सुरक्षित और हाईटेक हॉस्टल बनाए जाएंगे.
  • हर साल में 3 गैस सिलेंडर दिए जाएंगे.
  • शिक्षा के लिए 12वीं की छात्राओं को स्मार्टफोन दिया जाएगा. ग्रेजुएट छात्राओं को स्कूटी देंगे.
  • पुलिस में 25 फीसदी नौकरियां महिलाओं को देंगे.
  • रेप केस में दस दिन में कार्रवाई नहीं होने पर अधिकारी निलंबन कानून बनाएंगे.
  • महिलाओं के लिए स्वास्थ्य शक्ति केंद्र बनाया जाएगा, जिसे महिलाएं ही चलाएंगी.
Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

खेत में मिले विक्षिप्त व्यक्ति की हैलेट अस्पताल में हुई मौत, पहचान की कोशिश जारी

कानपुर देहात: गजनेर थाना क्षेत्र के जरैला गांव में खेत में बेहोशी की हालत में…

22 hours ago

कानपुर देहात में युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।रसूलाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत नैला के…

1 day ago

कानपुर देहात में महिला की ट्रेन से कटकर मौत,नहीं हो सकी पहचान

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।रूरा थाना क्षेत्र के भाऊपुर स्टेशन के…

1 day ago

कानपुर देहात: साइबर धोखाधड़ी में गई ₹15,500 की रकम पुलिस ने वापस कराई

कानपुर देहात में साइबर क्राइम का शिकार हुए एक शख्स को पुलिस ने बड़ी राहत…

1 day ago

कानपुर देहात में युवक ने अज्ञात कारणों से की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक दुखद घटना सामने आई है।रूरा थाना क्षेत्र के सराय में एक…

1 day ago

कानपुर देहात में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।रूरा थाना क्षेत्र के गेंदामऊ पुल के…

1 day ago

This website uses cookies.