G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

प्री प्राइमरी बच्चों हेतु नि:शुल्क उपलब्ध होंगी चहक परिकलन और कलांकुर 

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के क्षमता संवर्धन हेतु विकासखंड स्तरीय मास्टर ट्रेनर के तीन दिवसीय प्रशिक्षण का समापन गुरुवार को हो गया। इस जिला स्तरीय प्रशिक्षण में प्रत्येक विकासखंड से चार-चार मास्टर ट्रेनर कुल 40 प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया गया।

पुखरायां। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के क्षमता संवर्धन हेतु विकासखंड स्तरीय मास्टर ट्रेनर के तीन दिवसीय प्रशिक्षण का समापन गुरुवार को हो गया। इस जिला स्तरीय प्रशिक्षण में प्रत्येक विकासखंड से चार-चार मास्टर ट्रेनर कुल 40 प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रथम सत्र में डायट प्रवक्ता मोहम्मद इमरान ने बताया कि प्रारंभिक बाल्यावस्था में विकास के पांच प्रमुख क्षेत्र शारीरिक भावनात्मक भाषाई सामाजिक और बौद्धिक विकास होते हैं जिन्हें हम विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लक्षित करते हैं।
एसआरजी अनंत त्रिवेदी ने बताया कि वर्तमान सत्र में 52 सप्ताह की निर्देशिका के साथ-साथ बच्चों के भाषा विकास के लिए चहक गणित की गतिविधियों और संदर्भों को समझने के लिए परिकलन और विशेष रूप से कला के लिए कलांकुर पुस्तक 3 से 6 वर्ष के आंगनबाड़ी में पढ़ने वाले सभी बच्चों को निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। मास्टर ट्रेनर सैयद फरहान आयु अनुकूल गतिविधियों और अजय कुमार तिवारी ने बैठक व्यवस्था से संबंधित गतिविधियों पर समझ विकसित की। उपस्थित जिला समन्वयक प्रशिक्षण सौरभ श्रीवास्तव ने सभी को ब्लॉक स्तर पर भी गुणवत्ता युक्त प्रशिक्षण देने के लिए प्रेरित किया।
डायट प्रवक्ता संतोष कुमार सिंह एवं समस्त मास्टर ट्रेनर ने प्रमाण पत्र वितरित कर प्रशिक्षण का समापन किया। इस दौरान हरे कृष्ण तिवारी चतुर्भुज पटेल महेंद्र कटियार अल्पना चौरसिया रितु साहनी नीतू गुप्ता मुकेश कुमार स्नेहलता रूमान अहमद  अनिल कुमार गौरव राजपूत आदि ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर उपस्थित रहे।
Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

रसूलाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में बंबी में मिला युवक का शव,फैली सनसनी

पुखरायां।कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के झींझक रोड पर दया गांव की तरफ जाने वाली बंबी में मंगलवार को… Read More

9 minutes ago

यूपी में शीर्ष स्तर पर कई आईएएस अधिकारियों के तबादले

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

12 minutes ago

कानपुर देहात में किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम पुलिस जांच में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान कस्बे में एक 16 वर्षीय किशोर ने… Read More

12 minutes ago

राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया-रूरा को मिली एक-एक करोड़ की सौगात

कानपुर देहात: अकबरपुर-रनिया विधानसभा क्षेत्र की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया और रूरा नगर पंचायत को जल निकासी… Read More

35 minutes ago

कानपुर देहात के संजय कुमार मिश्रा बने प्रदेशीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के रेफरी

कानपुर देहात: जिले के सैंथा स्थित जनतंत्र इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक एवं क्रीड़ा सचिव संजय कुमार मिश्रा का चयन… Read More

1 hour ago

कानपुर देहात से लापता किशोरियों को पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर सकुशल किया बरामद

कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के गांव रतवा मौजा नाही जूनिया से बीती रविवार से लापता दो नाबालिक सगी… Read More

1 hour ago

This website uses cookies.