कानपुर देहात

प्रेमिका ने दुल्हन का काट दिया गला,कहा कि जो मेरा नही हो सका उसे मैं किसी का नहीं होने दूंगी

उत्तर प्रदेश के बनारस में बॉयफ्रेंड के शादी से नाराज गर्लफ्रेंड ने उसकी नई नवेली दुल्हन का चाकू से गला रेत दिया।जिससे दुल्हन की चीख निकल पड़ी।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। उत्तर प्रदेश के बनारस में बॉयफ्रेंड के शादी से नाराज गर्लफ्रेंड ने उसकी नई नवेली दुल्हन का चाकू से गला रेत दिया।जिससे दुल्हन की चीख निकल पड़ी।तब गर्लफ्रेंड ने नई नवेली दुल्हन से कहा कि जो मेरा नही हो सका उसे मैं किसी का नहीं होने दूंगी।

घायल अवस्था में दुल्हन को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां उसकी स्थित को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के पश्चात हायर सेंटर रेफर कर दिया।वहीं मामले में स्थानीय पुलिस ने घायल प्रेमिका के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।मामला वाराणसी के चोलापुर क्षेत्र के गडसरा का है।यहां के रहने वाले हसन अंसारी ने 19 मई को अपने बेटे का विवाह किया था।20 अगस्त को दुल्हन को विदा कर अपने घर लाए थे।

पति के साथ अपने कमरे में तीसरी मंजिल पर सो रही दुल्हन रोशन जहां के गले में प्रिया शर्मा उर्फ मोना ने चाकू से हमला कर दिया।जिससे दुल्हन की चीख निकल पड़ी।आवाज सुनकर परिवार के सभी सदस्य दरवाजे की तरफ भागे।तब दुल्हन के गले से रक्तस्राव हो रहा था।वहीं पास में खड़ी गर्लफ्रेंड दुल्हन को तड़पते देखकर मजे ले रही थी।उक्त आशय की जानकारी मीडिया को देते हुए दुल्हन की सास मुन्नी ने बताया कि आरोपी प्रिया शर्मा ने कहा कि जो मेरा नहीं हो सका उसे मैं किसी का नहीं होने दूंगी,बोलकर भाग निकली।

वहीं मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने गर्लफ्रेंड प्रिया शर्मा उर्फ मोना को हिरासत में ले लिया है।दरअसल 19 मई को बबलू और रोशनजहां का विवाह हुआ था।विदाई के 16 दिन बाद रोशनजहां वापस अपने मायके चली गई थी।20 अगस्त को बबलू उसकी विदाई कराकर वापस लाया था।बताया जाता है कि बबलू का कमरा तीसरी मंजिल पर है।जहां वह रोशन जहां के साथ सो रहा था।सुबह सुबह वह ऊपर से नीचे आया था।

इसी दौरान कमरे का दरवाजा खुला होने का फायदा उठाकर प्रिया शर्मा कमरे में घुस गई।घायल बहू को परिजनों ने स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।घायल दुल्हन को सात टांके लगे हैं।हालांकि अब उसकी स्थित में काफी सुधार बताया जा रहा है।बताया जाता है कि गांव की रहने वाली प्रिया शर्मा और बबलू का बीते तीन वर्षों से प्रेम संबंध था।लेकिन दोनो अलग अलग समुदाय के थे।ऐसे में दोनों का विवाह आसान नहीं था।

इसलिए प्रेमी के घर वालों ने प्रेमिका से दूर रहने के लिए हिदायत देते हुए उसके मिलने जुलने पर पूर्णतया पाबंदी लगा दी थी।चोलापुर पुलिस को दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्र में गड़सरा गांव के रहने वाले हसन अंसारी ने बताया कि 20 अगस्त को सुबह 4.30 बजे उसकी छोटी बहू रोशन जहां पत्नी बबलू अंसारी का गांव की ही रहने वाली प्रिया शर्मा उर्फ मोना पुत्री लवकुश शर्मा ने धारदार चाकू से गला काट दिया।शोर सुनकर वह भागने लगी तभी उसके छोटे बेटे बबलू ने उसको पकड़ने की कोशिश की।तब मोना शर्मा ने बबलू पर भी चाकू से हमला कर दिया।हालांकि उसे चोट नहीं लगी है।मामले में पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

 

 

 

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से पुखरायां में चला सघन चेकिंग अभियान, वाहन चालकों में हड़कंप

पुखरायां। पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देश पर गुरुवार को कानपुर देहात के सभी थानों…

3 hours ago

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर देवराहट पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, मचा हड़कंप

पुखरायां।पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देश पर गुरुवार को कानपुर देहात के सभी थानों के…

3 hours ago

चौकी प्रभारी सिठमरा रजनीश कुमार वर्मा ने चलाया चेकिंग अभियान, वाहन चालकों में मची अफरा तफरी

कानपुर देहात।पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देश पर गुरुवार को कानपुर देहात के सभी थानों…

3 hours ago

रनियां थाने में चार एस आई का तबादला, दी गई भावभीनी विदाई

कानपुर देहात के रनियां थाने में तैनात चार एस आई का स्थानांतरण हो गया।स्थानांतरित होने…

3 hours ago

कानपुर देहात में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक युवक की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है।मृतक की पहचान…

3 hours ago

कानपुर देहात में सर्पदंश से बुजुर्ग की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक दुखद घटना सामने आई है।डेरापुर थाना क्षेत्र के मवई मुक्ता गांव…

6 hours ago

This website uses cookies.