G-4NBN9P2G16
विकास सक्सेना , औरैया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ताल्हेंपुर में मंगलवार की सुबह खेतों पर बाजरा काटने गये एक किसान को एक बोरा दिखाई दिया। जब उसने बोरे को हिला कर देखा तो उसमें खून बह रहा था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस कप्तान एवं कोतवाली पुलिस व फॉरेंसिक टीम पहुंच गई और घटना का जायजा लिया। मृतक युवक कुछ महीने पहले गांव की ही एक युवती को भगा ले गया था। इसी को लेकर महिला के पति व परिवारी जनों में रंजिश चल रही थी। प्रेम प्रसंग के चलते हत्या का होना बताया जा रहा है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा हत्यारोपी को गिरफ्तार करने के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। आगे की विधि कार्रवाई जारी है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम किशनपुर की मडैया (क्योंटरा) निवासी सागर कुमार उम्र लगभग 24 वर्ष पुत्र सोनेशंकर यादव कुछ महीने पहले ग्राम ताल्हेंपुर निवासी एक महिला को भाग ले गया था, इसके बाद वह वापस आया। गत 28 अक्टूबर को वह अपने गांव किशनपुर की मडैया से ताल्हेंपुर अपनी चचेरी बहन के यहां आया हुआ था, तभी उसकी हत्या हो गई। इसके अलावा उसके शव को बोरा में भरकर गांव के बाहर बाजार के खेतों में फेंक दिया गया। शव की शिनाख्त न हो इसलिए युवक का चेहरा आग से झुलसा दिया गया। मंगलवार की सुबह खेतों पर बाजरा काटने गये एक किसान को खेत में एक बोरा दिखाई दिया। जब किसान ने पास में जाकर बोरा को हिलाया तो उसमें खून बह रहा था। जिस पर किसान के हाथ-पांव फूल गये। किसान ने ग्रामीणों को इस आशय की जानकारी दी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस आशय की जानकारी ग्रामीणों द्वारा दूरभाष के माध्यम से पुलिस को दी गयी। जिस पर कोतवाल पंकज मिश्रा हमराही बल के साथ एवं पुलिस अधीक्षक चारू निगम व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, जहां पर पुलिस ने शव को बरामद किया। फॉरेंसिक टीम ने फिंगरप्रिंट्स आदि के नमूने लिए। पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए शव विच्छेदन गृह भेज दिया।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि तीन दिन पहले गत 28 अक्टूबर को सागर कुमार ग्राम ताल्हेंपुर में अपनी चचेरी बहन के यहां आया हुआ था। एक महिला से उसके अवैध संबंध थे। कुछ महीने पहले वह महिला को साथ लेकर चला गया था, जो वापस आये। इसी के चलते महिला के परिवारीजनों से रंजिश चल रही थी। पुलिस अधीक्षक ने महिला के घर पर जायजा लिया। मिले साक्ष्यों के आधार पर समझ में आ रहा है की घटना स्थल महिला का घर ही रहा है। युवक शराब पीकर अपनी बहन के यहां आया हुआ था, तभी घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस आशय का मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने के लिए टीम में गठित कर दी गई है आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
कानपुर देहात: संदलपुर क्षेत्र की कौरु जलालपुर पंचायत में सोमवार को किसानों के लिए एक सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया… Read More
कानपुर देहात: आज, विधानसभा भोगनीपुर के वरिष्ठ समाजवादी पार्टी नेता और पूर्व प्रत्याशी नरेन्द्र पाल सिंह 'मनुभैया' ने क्षेत्र के… Read More
सुनीत श्रीवास्तव, पुखरायां: समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव लाखन सिंह यादव का 70वां जन्मदिन आज पुखरायां के न्याय पंचायत सराय… Read More
कानपुर देहात में खेल निदेशालय, उ०प्र० लखनऊ के निर्देश पर फुटबॉल और टेबल टेनिस खिलाड़ियों के लिए जिला और मंडल… Read More
कानपुर देहात में आज एक अज्ञात बुजुर्ग का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को… Read More
सुशील त्रिवेदी,कानपुर देहात। देशभर के लाखों सेवारत शिक्षकों को प्रतिकूल रूप से प्रभावित करने वाले 01 सितम्बर 2025 के उच्चतम… Read More
This website uses cookies.