G-4NBN9P2G16

प्रोजेक्ट आई स्मार्ट से स्मार्ट बनेंगे परिषदीय स्कूलों के बच्चे

प्रोजेक्ट आई स्मार्ट के तहत कक्षा छह से आठ तक के छात्रों के भाषा, गणितीय दक्षता एवं लीडरशिप विकास के लिए पाठ्यक्रम तैयार किए गए हैं। यह पाठ्यक्रम कक्षा की किताबों पर ही आधारित हैं जिससे शिक्षक बच्चों को आसान भाषा में समझा सकेंगे

कानपुर देहात। प्रोजेक्ट आई स्मार्ट के तहत कक्षा छह से आठ तक के छात्रों के भाषा, गणितीय दक्षता एवं लीडरशिप विकास के लिए पाठ्यक्रम तैयार किए गए हैं। यह पाठ्यक्रम कक्षा की किताबों पर ही आधारित हैं जिससे शिक्षक बच्चों को आसान भाषा में समझा सकेंगे। प्रत्येक लिंक पर दो से चार मिनट के वीडियो अपलोड किए गए है। हर मंगलवार को गणित विषय तो शुक्रवार को विज्ञान विषय पर आधारित वीडियो के लिंक जारी किए जा रहे हैं। प्रत्येक शिक्षकों को अधिक से अधिक छात्रों के परिजनों को लिंक शेयर करने के निर्देश दिए गए हैं। बेसिक शिक्षा के विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने के लिए डिजिटल कंटेंट पर फोकस किया गया है। प्रोजेक्ट आई शॉर्ट वीडियो के माध्यम से पूरे साल का पाठ्यक्रम तैयार किया गया है।

इससे छात्रों को विषय और पाठ समझने में आसानी होगी। इस बाबत महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने सभी जनपदों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए हैं। इस स्मार्ट क्लास में विज्ञान और गणित की कक्षाएं चलेंगी फिर उसके बाद बीएसए, एबीएसए, डायट और एसआरजी और एआरपी को इसका अवलोकन करने की जिम्मेदारी दी गई है। प्रोजेक्ट आई स्मार्ट के अन्तर्गत प्रत्येक सप्ताह मंगलवार और शुक्रवार को गणित, विज्ञान और भाषा विषयों के मासिक पाठ्यक्रम विभाजन के आधार पर पाठ्यक्रम का सम्बंधित शॉर्ट लर्निंग कंटेंट और एसेसमेंट दीक्षा ऐप के माध्यम से लिंक्स के माध्यम से उपलब्ध कराये जाएंगे। साल भर के मासिक शिक्षण कैलेंडर के अनुरूप बनाए गए हैं। लर्निंग कंटेंट का सहयोग लेते हुए शिक्षक अपने अगले दिन पढ़ाए जाने वाले पाठ को और अधिक व्यवस्थित शैली में बच्चों के समक्ष प्रस्तुत कर सकेंगे। बच्चे भी पाठ से सम्बंधित प्रकरणों को बार-बार देखकर आसानी से समझ सकते हैं। एसेसमेंट लिंक्स के द्वारा स्वयं घर पर पढ़ाए गए पाठ के सम्बंधित प्रश्नों को हल करके स्व: आकलन किया जा सकता है।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया-रूरा को मिली एक-एक करोड़ की सौगात

कानपुर देहात: अकबरपुर-रनिया विधानसभा क्षेत्र की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया और रूरा नगर पंचायत को जल निकासी… Read More

16 minutes ago

कानपुर देहात के संजय कुमार मिश्रा बने प्रदेशीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के रेफरी

कानपुर देहात: जिले के सैंथा स्थित जनतंत्र इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक एवं क्रीड़ा सचिव संजय कुमार मिश्रा का चयन… Read More

43 minutes ago

कानपुर देहात से लापता किशोरियों को पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर सकुशल किया बरामद

कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के गांव रतवा मौजा नाही जूनिया से बीती रविवार से लापता दो नाबालिक सगी… Read More

1 hour ago

उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा पूजा को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More

3 hours ago

डीएम का आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी नदारद

कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More

4 hours ago

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.