G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात: रिश्तों में आई दरार को भरने और टूटे परिवारों को फिर से एक करने के लिए कानपुर देहात पुलिस द्वारा शुरू किए गए ‘प्रोजेक्ट नई किरण’ ने एक और सफल कदम बढ़ाया है। आज, रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में, 46 मामलों में से 7 परिवारों को आपसी सहमति से फिर से जोड़ा गया।
पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्र की अध्यक्षता में ‘नई किरण’ की टीम ने पति-पत्नी के बीच के विवादों को धैर्यपूर्वक सुना और सुलझाने का प्रयास किया। लंबी बातचीत और काउंसलिंग के बाद, 7 पति-पत्नी खुशी-खुशी फिर से साथ रहने के लिए राजी हो गए।
पुलिस ने बताया कि बाकी बचे मामलों की सुनवाई के लिए अगली तारीख दी गई है। इस दौरान, महिला थाना प्रभारी सुषमा, महिला हेड कांस्टेबल राममूर्ति, जयमाला, और कांस्टेबल शालू, रीनू व दीपिका शर्मा का विशेष योगदान रहा।
इस नेक पहल में ‘प्रोजेक्ट नई किरण’ के सदस्यों डॉ. पूनम गुप्ता और कंचन मिश्रा ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ‘नई किरण’ का उद्देश्य परिवारों को टूटने से बचाना और उन्हें एक साथ लाना है।
पुखरायां।कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के झींझक रोड पर दया गांव की तरफ जाने वाली बंबी में मंगलवार को… Read More
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान कस्बे में एक 16 वर्षीय किशोर ने… Read More
कानपुर देहात: अकबरपुर-रनिया विधानसभा क्षेत्र की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया और रूरा नगर पंचायत को जल निकासी… Read More
कानपुर देहात: जिले के सैंथा स्थित जनतंत्र इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक एवं क्रीड़ा सचिव संजय कुमार मिश्रा का चयन… Read More
कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के गांव रतवा मौजा नाही जूनिया से बीती रविवार से लापता दो नाबालिक सगी… Read More
This website uses cookies.