G-4NBN9P2G16
विवेक सिंह, फतेहपुर। गुरुवार को गुलाबी गैंग लोकतान्त्रिक अध्यक्ष हेमलता पटेल के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाएं कलेक्ट्रेट पहुँची और मणिपुर हिंसा महिला अत्याचारों के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करते हुए आवाज बुलंद की | हिंसा रोकने में असमर्थ मणिपुर राज्य सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की प्रमुख मांग को लेकर राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से प्रेषित किया | संगठन की अध्यक्ष हेमलता पटेल नें कहा कि मणिपुर राज्य में जिस प्रकार से महिलाओं के साथ बर्बरतापूर्ण अमानवीय कृत्य किया जा रहा है वह देश के लिए बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण व निंदनीय है ऐसा कृत्य करने वाले जघन्य अपराधियों को फांसी दी जाये और मणिपुर राज्य सरकार जो पूरी तरह से असफल है हिंसा रोकने व महिलाओं को सुरक्षा देने में ऐसी सरकार को बर्खास्त कर मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाया जाये | ज्ञापन में जिले के भी मुद्दे गंभीरता से उठाये गए जो इस प्रकार से रहे कि बिजली आपूर्ति व नहरो में पानी की आपूर्ति की जाए ताकि बारिश के आभाव में परेशान किसानों की फसल ना सूखे इसी के साथ बिन्दकी ललौली व बहुआ गाजीपुर असोथर आदि जिले की सभी खस्ताहाल सड़को को ठीक कराया जाये व बाँदा मार्ग में संचालित अवैध जिंदपुर टोल प्लाजा बंद किया जाये एवं जिले में पुलिस थानों में पुलिस हीलाहवाली ना करें महिलाओं व आम जनमानस की सुनवाई की जाये न्याय दिलाया जाये | अध्यक्ष हेमलता पटेल नें बताया की यदि मांगो व समस्याओं का निराकरण शीघ्र नहीं हुआ तो अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन करने हेतु बाध्य होंगे जिसका सम्पूर्ण उत्तरदायित्व शासन प्रशासन का होगा | इस दौरान सरला सिंह, उर्मिला, मधू पटेल, संयोगिता, राजरानी, प्रीती, शहरून, कमला, रंजना, सुधा, विमला, रानी, संजना, गंगाविशुन, रेखा, आरती आदि लोग मौजूद रहीं |
मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More
सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More
लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More
आज का समाज विचारधाराओं में इस कदर विभाजित है कि हर बात, हर विचार और हर व्यक्ति को किसी न… Read More
नई दिल्ली/कानपुर देहात। आयकर विभाग ने सोमवार को आईटीआर दाखिल करने के आखिरी दिन रिटर्न भरने में लोगों को हुई… Read More
This website uses cookies.