G-4NBN9P2G16
ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। भोगनीपुर तहसील में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जहां पर उपजिलाधिकारी भोगनीपुर तथा एडीएम ई ने जनसमस्याओं को सुना।इस अवसर पर फरियादियों द्वारा अलग अलग विभाग के लिए कुल 151 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त किए गए।जिनमें से मात्र 14 शिकायतों का निस्तारण मौके पर मौजूद अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा किया गया।शेष शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण तथा समयबद्ध निस्तारण के निर्देश उपजिलाधिकारी द्वारा मौजूद अधिकारियों, कर्मचारियों को दिए गए।शनिवार को भोगनीपुर तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी भोगनीपुर राजकुमार चौधरी तथा एडीएम ई जे पी गुप्ता की मौजूदगी में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।इस अवसर पर फरियादियों द्वारा राजस्व व पुलिस सहित अलग अलग विभाग के लिए कुल 151 शिकायती प्रार्थना पत्र दिए गए।जिनमें से कुल 14 शिकायतों का निस्तारण मौके पर मौजूद अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा कर दिया गया।शेष शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण तथा समयबद्ध निस्तारण के लिए उपजिलाधिकारी द्वारा अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देश दिए गए।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पारदर्शिता के आधार पर संबंधित को नियमानुसार न्याय दिया जाए।जब तक शिकायतकर्ता द्वारा की गई शिकायत के समाधान से संतुष्ट नहीं हो जाए तब तक शिकायत का समाधान नहीं माना जायेगा।शासन द्वारा संचालित समस्त जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए।इस मौके पर तहसीलदार भोगनीपुर सुनील कुमार,नायब तहसीलदार मनीष द्विवेदी,क्षेत्राधिकारी रविकांत गौड़,खंड विकास अधिकारी शिव गोविंद पटेल,हरगोविंद गुप्ता, ए डी ओ पंचायत रामप्रकाश पाठक जे ई पुखरायां रामरूप बिंद वन क्षेत्राधिकारी बबिता सिंह,चिकित्साधिकारी डॉ अनूप सचान, डॉक्टर विकास कुमार,पंचायत सचिव मो जावेद,खंड शिक्षा अधिकारी अमरौधा आनंद भूषण सहित कई थानों के उपनिरीक्षक मौजूद रहे।
कानपुर देहात: अकबरपुर-रनिया विधानसभा क्षेत्र की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया और रूरा नगर पंचायत को जल निकासी… Read More
कानपुर देहात: जिले के सैंथा स्थित जनतंत्र इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक एवं क्रीड़ा सचिव संजय कुमार मिश्रा का चयन… Read More
कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के गांव रतवा मौजा नाही जूनिया से बीती रविवार से लापता दो नाबालिक सगी… Read More
राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More
कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More
मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More
This website uses cookies.