G-4NBN9P2G16

फर्जी मदरसों पर चलेगा चाबुक

शासन के निर्देशों पर कानपुर देहात में अवैध मदरसों का सर्वे हुआ तो दो अवैध मदरसे संचालित होते मिले। जिलाधिकारी नेहा जैन ने मदरसों के सर्वे के लिए जिले में तीन सदस्यों की टीम गठित की थी। सर्वे टीम में अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रियंका अवस्‍थी, बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धी पाण्डेय और सभी 6 तहसीलों के एसडीएम अपने-अपने क्षेत्र में टीम के साथ सर्वे किए।

अमन यात्रा ,कानपुर देहात : शासन के निर्देशों पर कानपुर देहात में अवैध मदरसों का सर्वे हुआ तो दो अवैध मदरसे संचालित होते मिले। जिलाधिकारी नेहा जैन ने मदरसों के सर्वे के लिए जिले में तीन सदस्यों की टीम गठित की थी। सर्वे टीम में अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रियंका अवस्‍थी, बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धी पाण्डेय और सभी 6 तहसीलों के एसडीएम अपने-अपने क्षेत्र में टीम के साथ सर्वे किए। सर्वे टीम को भोगनीपुर तहसील के पुखराया क्षेत्र में दो मदरसे संचालित होते हुए मिले जो अवैध रूप से संचालित हो रहे थे। एक मदरसा अरबिया मदीनतुल उलूम जिसमें 25 बच्‍चे पढ़ रहे थे। दूसरा मदरसा फैजुल उलूम सोसाइटी का है जिसमें भी 25 बच्चे पढ़ते हैं। ये अवैध मदरसे कई दशकों से ऐसे ही अवैध रूप से संचालित हो रहे थे।
ये मदरसे अलग-अलग संस्था से रजिस्टर्ड हैं। जिले में 39 रजिस्टर्ड मदरसे हैं। अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री धर्मपाल सिंह ने बताया कि अभी तक 60 जिलों से गैर मान्यता प्राप्त मदरसों की सर्वे रिपोर्ट मिली है। इनमें 8496 मदरसे गैर मान्यता प्राप्त मिले हैं। वह बुधवार को विधानभवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में समीक्षा बैठक कर रहे थे। मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि शेष 15 जिलों की सर्वे रिपोर्ट निर्धारित अवधि में उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने बताया कि सभी जिलों से सर्वे रिपोर्ट मिलने के बाद जरूरी निर्णय लिए जाएंगे। इस सर्वे का उद्देश्य अल्पसंख्यक वर्ग को समाज की मुख्यधारा में शामिल करना और विकास की गति से जोड़ना है। गौरतलब है कि जिलाधिकारियों के माध्मम से शासन स्तर पर सर्वे रिपोर्ट प्राप्त किए जाने की अंतिम तिथि 15 नवंबर 2022 तय की गई है।
इन जिलों से मिली रिपोर्ट-
कानपुर देहात, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, रायबरेली, अंबेडकरनगर, श्रावस्ती, सीतापुर, गोंडा, बहराइच, सुल्तानपुर, बस्ती, कासगंज, महोबा, औरैया, ललितपुर, चंदौली, शामली, अलीगढ़, फर्रुखाबाद, चित्रकूट, मथुरा, मऊ, आगरा, फतेहपुर, कौशांबी, हमीरपुर, देवरिया, जौनपुर, सहारनपुर, कानपुर नगर, जालौन, उन्नाव, बांदा, शाहजहांपुर, झांसी, हरदोई, संभल, पीलीभीत, संतकबीरनगर, गाजियाबाद, इटावा, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, फिरोजाबाद, बलिया, बरेली, लखीमपुर खीरी, सोनभद्र, आजमगढ़, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, महराजगंज, बुलंदशहर, वाराणसी, मेरठ, बदायूं व प्रयागराज।
Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

शिक्षकों को न बनाएं राजनीतिक खेल का मोहरा

आज का समाज विचारधाराओं में इस कदर विभाजित है कि हर बात, हर विचार और हर व्यक्ति को किसी न… Read More

26 minutes ago

बिग ब्रेकिंग: आयकर रिटर्न भरने के लिए आज एक और मौका

नई दिल्ली/कानपुर देहात। आयकर विभाग ने सोमवार को आईटीआर दाखिल करने के आखिरी दिन रिटर्न भरने में लोगों को हुई… Read More

36 minutes ago

कानपुर देहात में वैना नहर में मिले युवक के शव के पोस्टमार्टम में सनसनीखेज खुलासा

पुखरायां।कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के वैना नहर तिराहे पर मिले एक युवक के शव के पोस्टमार्टम में चौंकाने… Read More

14 hours ago

कानपुर देहात में गुमशुदा महिला सकुशल बरामद,किया गया परिजनों के सुपुर्द

पुखरायां।कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र से लापता हुई एक महिला को पुलिस ने सोमवार को बरामद कर लिया है।महिला… Read More

14 hours ago

कानपुर देहात में रविवार से लापता दो किशोरियों के मामले में पुलिस के हांथ खाली

पुखरायां। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र में बीती रविवार की सुबह घर से लकड़ियां बीनने जंगल गईं रास्ते से… Read More

15 hours ago

पचास वर्षीय युवक लापता परिजन परेशान पत्नी ने पुलिस को दी तहरीर

कानपुर देहात। रनिया थाना क्षेत्र के आर्यनगर प्रथम में किराए के मकान में रही गुड्डी देवी ने तहरीर देते हुए… Read More

15 hours ago

This website uses cookies.