कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

वार्डों में गंदगी देख भड़के पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि,दिए साफ सफाई दुरस्त करने के निर्देश

शुक्रवार को पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि करूणाशंकर दिवाकर ने नगर पालिका परिषद पुखरायां के वार्ड नं0 22 अब्दुलकलाम नगर में सभासद शकील अहमद व पालिका कर्मचारियों के साथ वार्ड की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। शुक्रवार को पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि करूणाशंकर दिवाकर ने नगर पालिका परिषद पुखरायां के वार्ड नं0 22 अब्दुलकलाम नगर में सभासद शकील अहमद व पालिका कर्मचारियों के साथ वार्ड की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया।इस दौरान वार्ड में गंदगी देखकर वह भड़क उठे।उन्होने तुरंत पालिका कर्मचारियों की फटकार लगाते हुए सफाई व्यवस्था दुरूस्त रखने हेतु निर्देशित किया।

IMG 20240802 WA0042 scaled

तत्पश्चात पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि ने वार्ड नं0 11 शास्त्री नगर में सभासद हुसैन शाह के साथ वार्ड की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया।यहां पर भी उनके द्वारा सफाई कार्य में नाराजगी व्यक्त करते हुए कर्मचारियों को वार्ड की समुचित सफाई एवं नालियों को तलीझाड़ सफाई कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

IMG 20240802 WA0040 scaled

शास्त्री नगर में बंधा लगे होेने के कारण जलभराव की शिकायत पर उन्होने स्वयं उपस्थित रहकर बंधा खुलवाकर जल निकासी बहाल कराई।इस मौके पर प्रमुख रूप से ऋषि गुप्ता,आकाश दिवाकर, सभासद कल्लू, आकाश गुप्ता,सफाई नायक महेश कुमार सैनी,सुनील पाल, पवन तिवारी सहित वार्ड के अन्य लोग भी मौजूद रहे।

AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE


Discover more from अमन यात्रा

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Articles

AD
Back to top button

Discover more from अमन यात्रा

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading