कानपुर देहात

फैक्ट्री के टैंक में गिरने से दो मजदूरों की मौत,परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप,पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

कानपुर देहात के थाना अकबरपुर के अंतर्गत दो श्रमिकों की फैक्टरी के अंदर बने टैंक में गिरने से मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों ने फैक्ट्री के बाहर हंगामा काटते हुए हत्या का आरोप लगाया है तथा मुआवजे की मांग की है।

ब्रजेन्द्र तिवारी,पुखरायां। कानपुर देहात के थाना अकबरपुर के अंतर्गत दो श्रमिकों की फैक्टरी के अंदर बने टैंक में गिरने से मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों ने फैक्ट्री के बाहर हंगामा काटते हुए हत्या का आरोप लगाया है तथा मुआवजे की मांग की है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रूरा के भिखनापुर निवासी पंकज 24 वर्ष और शिवम 28 वर्ष कानपुर देहात की जैनपुर लेदर फैक्ट्री में पानी फिल्टर का काम करते थे।बुधवार को काम करने के दौरान दोनों एक टैंक में जा गिरे।साथी कर्मी व फैक्ट्री कर्मचारियों ने तत्काल दोनो को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।जहां पर मौजूद चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।इस दौरान घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने गेट के बाहर हंगामा काटते हुए हत्या का आरोप लगाया तथा मुआवजे की मांग पर अड़ गए।

वहीं हंगामे की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी तनु उपाध्याय,थाना प्रभारी ने मय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर समझाबुझा कर लोगों को शांत कराया।तत्पश्चात पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।क्षेत्राधिकारी तनु उपाध्याय ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।मामले की जांच की जा रही है।उचित वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

कानपुर देहात में लूट के आरोपी को दो साल की सजा,3 हजार का लगा जुर्माना

कानपुर देहात में पुलिस की सक्रियता के चलते अपराधियों को सजा दिलाने का सिलसिला लगातार…

1 day ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवाहन पर देवस्थानों में रामायण के पाठ प्रारंभ

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात। राष्ट्रीय स्तर पर सनातन के संबंध में चल रही बहस को…

1 day ago

प्राथमिक विद्यालय नरिहा में मना प्रवेशोत्सव और वार्षिकोत्सव

कानपुर देहात। प्राथमिक विद्यालय नरिहा विकासखंड अकबरपुर में नवीन शैक्षिक सत्र के प्रारंभ में स्कूल…

1 day ago

मेहनत रंग लाई: रजिया को मिली साइकिल की उड़ान, फतेहपुर के सितारों का हुआ सम्मान

विवेक सिंह,फतेहपुर: प्राथमिक विद्यालय अस्ती में आयोजित वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में शिक्षा के क्षेत्र…

1 day ago

कानपुर देहात में सुभासपा का हुंकार: महर्षि कश्यप जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, 2027 के लिए भरी हुंकार

कानपुर देहात: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने आज महर्षि कश्यप जी के जन्म दिवस…

1 day ago

गर्मी के कारण स्कूलों के समय में बदलाव की उठी मांग

राजेश कटियार, कानपुर देहात। लगातार तापमान में हो रही वृद्धि के चलते राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ…

1 day ago

This website uses cookies.