G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

बंटवारे को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, सात घायल

भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के दौलतपुर गांव में शुक्रवार सुबह घर के बंटवारे को लेकर हुए वाद विवाद के पश्चात एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दोनों पक्षों से कुल सात लोग घायल हो गए।जिन्हें उपचार हेतु पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के दौलतपुर गांव में शुक्रवार सुबह घर के बंटवारे को लेकर हुए वाद विवाद के पश्चात एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दोनों पक्षों से कुल सात लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार हेतु पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया गया है। दोनो पक्षों ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के दौलतपुर गांव में शुक्रवार की सुबह एक परिवार के लोगों में घर के आपसी बंटवारे को लेकर वाद विवाद के पश्चात मारपीट शुरू हो गई।

ये भी पढ़े-  50 किलो गौमांस व एक मोटरसाइकिल सहित एक गिरफ्तार, दो फरार

जिसमे एक पक्ष से ललिता पत्नी विमल,मुन्नी देवी पत्नी प्रेमचंद,अवधेश रानी पत्नी अनिल कुमार तथा गया श्री पत्नी कल्लू प्रसाद घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से ठाकुर सिंह पुत्र तुलसीराम,प्रेमा देवी पत्नी हंसराज तथा अनिल पुत्र कल्लू घायल हो गए।जिन्हें उपचार हेतु पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां पर प्रथम पक्ष की ललिता व मुन्नी देवी को हालत गंभीर देख डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं मामले में दोनो पक्षों ने भोगनीपुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।कोतवाल प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात के संजय कुमार मिश्रा बने प्रदेशीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के रेफरी

कानपुर देहात: जिले के सैंथा स्थित जनतंत्र इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक एवं क्रीड़ा सचिव संजय कुमार मिश्रा का चयन… Read More

26 minutes ago

कानपुर देहात से लापता किशोरियों को पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर सकुशल किया बरामद

कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के गांव रतवा मौजा नाही जूनिया से बीती रविवार से लापता दो नाबालिक सगी… Read More

49 minutes ago

उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा पूजा को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More

3 hours ago

डीएम का आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी नदारद

कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More

4 hours ago

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

5 hours ago

कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा,रोटावेटर की चपेट में आकर युवक की मौत

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More

6 hours ago

This website uses cookies.