कानपुर देहात। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ कानपुर देहात की जिला कार्यकारिणी की द्वितीय मासिक बैठक जिला अध्यक्ष बृजेश यादव की अध्यक्षता में बीएसए कार्यालय के प्रांगण में आहूत की गई। जिसमें जिले के शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा कर सर्वसम्मत से विभिन्न प्रस्ताव पारित कर बीएसए से वार्ता की गई।
जिसमें बच्चों की अपार आईडी के कारण आ रही समस्याओं को लेकर किसी भी शिक्षक का वेतन ना रोकने के संदर्भ में ज्ञापन भी दिया गया। चयन वेतनमान की फाइलों को तत्काल निस्तारित करने, शिक्षकों के अवरुद्ध वेतन एवं अन्य कार्रवाइयों को तत्काल बहाल करने, रसोइया मानदेय समय से निर्गत करने, निलंबित शिक्षकों को तत्काल बहाल करने की मांग की गई। बैठक में जिला महामंत्री आदित्य गौतम, जिला कोषाध्यक्ष अरुण कटियार, संयुक्त मंत्री विष्णु मिश्रा , वरिष्ठ उपाध्यक्ष योगेंद्र यादव जिला संगठन मंत्री विमल सचान, जिला महिला उपाध्यक्ष पूनम सचान जिला उपाध्यक्ष महेंद्र यादव जिला उपाध्यक्ष बलराम शंखवार ब्लॉक अध्यक्ष अकबरपुर हिमांशु त्रिपाठी ब्लॉक अध्यक्ष मैथा आनंद मिश्रा ब्लॉक अध्यक्ष मलासा इंद्रजीत यादव ब्लॉक अध्यक्ष सरवन खेड़ा धीरेंद्र यादव, जिला उपाध्यक्ष जैनेंद्र यादव ब्लॉक अध्यक्ष अमरौथा राजेन्द्र बाबू यादव ब्लॉक मंत्री अभिषेक द्विवेदी, आदित्य राव सुमन, ब्लॉक मंत्री झींझक विजय कुमार माथुर सुशील कुमार तिवारी अखिलेश कठेरिया राघवेंद्र सिंह अनिल कुमार अनिल कुशवाहा सुनील कुमार परमेंद्र त्रिपाठी दिनेश कुशवाहा राघवेंद्र निरंजन मुस्तकीम मंसूरी आदि मौजूद रहे।
जालौन। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद में आज “एक पेड़ मां…
जालौन। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने आज प्रातःकाल उच्च प्राथमिक बघौरा कम्पोजिट विद्यालय का औचक…
राजपुर, कानपुर देहात - राजपुर कस्बे में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।जहाँ एक…
कानपुर देहात, रनियां: रनिया के ओंकारेश्वर इंटर कॉलेज में आज का दिन बेहद खास रहा।…
कानपुर देहात: रनियां थाना क्षेत्र के चिटिकपुर में एक बंद पड़ी सरिया फैक्ट्री में आज…
कानपुर नगर: किसानों को समय पर और सही दाम पर खाद मिले, यह सुनिश्चित करने…
This website uses cookies.