G-4NBN9P2G16
कानपुर

बच्चों के लिए आयरन युक्त आहार, है अनिवार्य

सेवा भारती कानपुर प्रान्त द्वारा चलाए जा रहे सुपोषण जागरूकता अभियान के तहत सोमवार को तात्याटोपे नगर सेवा प्रमुख राकेश सचान ने वाल्मीकि बस्ती सहित रामगोपाल चौराहे के आसपास घरों में सुपोषण अभियान की जानकारी देते हुए पत्रक वितरित किए।

अमन यात्रा, कानपुर। सेवा भारती कानपुर प्रान्त द्वारा चलाए जा रहे सुपोषण जागरूकता अभियान के तहत सोमवार को तात्याटोपे नगर सेवा प्रमुख राकेश सचान ने वाल्मीकि बस्ती सहित रामगोपाल चौराहे के आसपास घरों में सुपोषण अभियान की जानकारी देते हुए पत्रक वितरित किए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि गर्भावस्था से दो वर्ष तक बच्चे का तेजी से शारीरिक व मानसिक विकास होता है। इस दौरान मां और बच्चे को सही पोषण व खास देखभाल की आवश्यकता होती है। अतः दोनों को पौष्टिक आहार जरूर दें। अनीमिया की रोकथाम के लिए आयरनयुक्त आहार देना चाहिए जो पत्तेदार सब्जियों, खट्टे फल, अंकुरित अनाज,पालक, मेथी, दही,पनीर,फल आदि में पाया जाता है।

शिक्षक योगेंद्र सचान ने कहा आयरन हमारे शरीर में रक्त कोशिकाओं के एक घटक हीमोग्लोबिन के उत्पादन के लिए एक बहुत ही आवश्यक खनिज है। मानव शरीर में ऑक्सीजन ले जाने वाले प्रोटीन हीमोग्लोबिन और मायोग्लोबिन लोहे से बनते हैं और यही कारण है कि इस खनिज का नियमित सेवन शरीर के लिए अति आवश्यक है। इसके अलावा आयरन प्रतिरक्षा प्रणाली के साथ-साथ शरीर के तापमान को नियंत्रित करने में भी सहायता करता है। यह मस्तिष्क के विकास, बाल, त्वचा और नाखून के स्वास्थ्य और हार्मोन उत्पादन के लिए भी आवश्यक है। इसलिए आयरन एक महत्वपूर्ण घटक है जो कोशिका विकास को नियंत्रित करता है साथ ही शरीर के उचित विकास और कार्य को सुनिश्चित करता है।

आयरन हर किसी के लिए एक महत्वपूर्ण पोषक तत्व है। खासकर बच्चों के लिए क्योंकि जब शुरुआत से ही इसे अच्छी मात्रा में लिया जाता है तो इससे बहुत सारे लाभ मिलते हैं इसलिए शुरुआत से ही आयरन युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए। इस मौके पर के.पी.गौड़, शिवम सचान, रवि विश्वकर्मा, कुन्दन सिंह, योगेन्द्र सचान, राकेश गुप्ता, विमल आदि लोग मौजूद रहे।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

रसूलाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में बंबी में मिला युवक का शव,फैली सनसनी

पुखरायां।कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के झींझक रोड पर दया गांव की तरफ जाने वाली बंबी में मंगलवार को… Read More

22 minutes ago

यूपी में शीर्ष स्तर पर कई आईएएस अधिकारियों के तबादले

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

24 minutes ago

कानपुर देहात में किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम पुलिस जांच में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान कस्बे में एक 16 वर्षीय किशोर ने… Read More

25 minutes ago

राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया-रूरा को मिली एक-एक करोड़ की सौगात

कानपुर देहात: अकबरपुर-रनिया विधानसभा क्षेत्र की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया और रूरा नगर पंचायत को जल निकासी… Read More

48 minutes ago

कानपुर देहात के संजय कुमार मिश्रा बने प्रदेशीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के रेफरी

कानपुर देहात: जिले के सैंथा स्थित जनतंत्र इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक एवं क्रीड़ा सचिव संजय कुमार मिश्रा का चयन… Read More

1 hour ago

कानपुर देहात से लापता किशोरियों को पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर सकुशल किया बरामद

कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के गांव रतवा मौजा नाही जूनिया से बीती रविवार से लापता दो नाबालिक सगी… Read More

2 hours ago

This website uses cookies.