G-4NBN9P2G16
कानपुर

बच्चो को इतिहास व आर्ट का ज्ञान बहुत आवश्यक : सौम्या पाण्डेय

सर पदमपति सिंघानिया एजुकेशनल सेंटर स्कूल, कानपुर में एक आर्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें “कानपुर एक खोज” थीम पर कानपुर के इतिहास के बारे में एक आर्ट प्रतियोगिता के माध्यम से बताया गया।

अमन यात्रा ,कानपुर : सर पदमपति सिंघानिया एजुकेशनल सेंटर स्कूल, कानपुर में एक आर्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें “कानपुर एक खोज” थीम पर कानपुर के इतिहास के बारे में एक आर्ट प्रतियोगिता के माध्यम से बताया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के कक्षा-1 से कक्षा- 12 तक के बच्चों ने प्रतिभाग किया| अपर श्रमायुक्त सौम्या पांडे को मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया.

कार्यक्रम में बच्चों ने पेंटिंग के माध्यम से कानपुर के इतिहास के बारे में प्रस्तुतीकरण किये, अपर श्रम आयुक्त सौम्या पांडे ने बच्चो को कला, इतिहास व अनुशासन के बारे में बताया| साथ ही इन सभी बच्चों को भविष्य में आगे बढ़ने हेतु प्रेरित करते हुए कहा कि वह अपने अंदर की कला को बाहर निकाले और अधिक से अधिक अच्छा करने का प्रयास करें।उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति स्व० डॉ0 ए0 पी0 जे0 अब्दुल कलाम के बारे में बताते हुए कहा कि हम सभी को उनके दिखाये गये मार्गो पर चलना चाहिए जिससे की हम अपने शहर, राज्य एवं देश का नाम रोशन कर सके.

कार्यक्रम अंतर्गत प्रतियोगता में जो बच्चे प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे उनका मनोबल बढ़ाने हेतु उन्होंने बच्चों को पुरुस्कृत भी किया साथ ही उन्होंने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना भी की। इस कार्यक्रम में विद्यालय की चेयरपर्सन श्रीमती मनोरमा गोविंद हरि जी सिंघानिया, वाईस चेयरमैन श्री अभिषेक सिंघानिया, वाईस चेयरमैन श्रीमती वर्षा सिंघानिया, डायरेक्टर श्री पार्थो पी. कर आदि लोग उपस्तिथ रहे.

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

रसूलाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में बंबी में मिला युवक का शव,फैली सनसनी

पुखरायां।कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के झींझक रोड पर दया गांव की तरफ जाने वाली बंबी में मंगलवार को… Read More

18 minutes ago

यूपी में शीर्ष स्तर पर कई आईएएस अधिकारियों के तबादले

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

21 minutes ago

कानपुर देहात में किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम पुलिस जांच में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान कस्बे में एक 16 वर्षीय किशोर ने… Read More

21 minutes ago

राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया-रूरा को मिली एक-एक करोड़ की सौगात

कानपुर देहात: अकबरपुर-रनिया विधानसभा क्षेत्र की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया और रूरा नगर पंचायत को जल निकासी… Read More

44 minutes ago

कानपुर देहात के संजय कुमार मिश्रा बने प्रदेशीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के रेफरी

कानपुर देहात: जिले के सैंथा स्थित जनतंत्र इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक एवं क्रीड़ा सचिव संजय कुमार मिश्रा का चयन… Read More

1 hour ago

कानपुर देहात से लापता किशोरियों को पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर सकुशल किया बरामद

कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के गांव रतवा मौजा नाही जूनिया से बीती रविवार से लापता दो नाबालिक सगी… Read More

2 hours ago

This website uses cookies.