G-4NBN9P2G16

बजट मिला, रसोइयों के लिए खरीदे जाएंगे एप्रन

मध्याह्न भोजन योजना के तहत अब रसोइये सुरक्षा के मानक पूरे करते हुए भोजन पकाएंगे। एप्रन, ग्लब्स सहित अन्य सामग्री खरीदने के लिए बजट आवंटित हो गया है। प्रत्येक विद्यालय को 700 रुपये का बजट मिला है। इससे जिले के 1925 परिषदीय विद्यालयों को फायदा मिलेगा। परिषदीय विद्यालयों में नौनिहालों को एमडीएम दिया जाता है

कानपुर देहात। मध्याह्न भोजन योजना के तहत अब रसोइये सुरक्षा के मानक पूरे करते हुए भोजन पकाएंगे। एप्रन, ग्लब्स सहित अन्य सामग्री खरीदने के लिए बजट आवंटित हो गया है। प्रत्येक विद्यालय को 700 रुपये का बजट मिला है। इससे जिले के 1925 परिषदीय विद्यालयों को फायदा मिलेगा। परिषदीय विद्यालयों में नौनिहालों को एमडीएम दिया जाता है। भोजन पकाने की जिम्मेदारी रसोइयो की होती है। कई बार औचक निरीक्षण में यह बात सामने आई है कि रसोइया बिना सुरक्षा के मानक पूरे करते हुए भोजन पका रही हैं। विभाग बजट न होने की बात कहता रहा है। अब यह समस्या भी दूर हो गई है। रसोइया भोजन बनाते समय सुरक्षा के सभी उपाए पूरे करेंगी। रसोइयों को ग्लब्स, एप्रन, हेड कवर, हाथ धोने का साबुन, लेखन सामग्री खरीदने के लिए बजट दिया गया है।

यह बजट सीधे विद्यालय प्रबंध समिति के खातों में भेजा जाएगा। प्रधानाध्यापक बजट को निकालकर मार्च के प्रथम सप्ताह तक खर्च करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही बीईओ को उपभोग प्रमाणपत्र भी मुहैय्या कराएंगे। यह बजट किसी दूसरे मद पर खर्च नहीं किया जाएगा।
मध्याह्न भोजन प्राधिकरण की ओर से मिड-डे-मील के लिए 9.92 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। महानिदेशक कंचन वर्मा ने बताया कि मिड-डे-मील वितरित करने वाले 1.41 लाख विद्यालयों के लिए प्रति विद्यालय 700 रुपये की दर से यह लिमिट जारी की गई है। इस राशि का प्रयोग रसोइयों के लिए एप्रन, ग्लब्स, हेड कवर, हाथ धोने का साबुन, लेखन सामग्री आदि के लिए किया जा सकता है।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात में युवक लापता

पुखरायां।कानपुर देहात में थाना रनियां पुलिस ने सोमवार को लापता हुए युवक को कड़ी मशक्कत कर महज कुछ ही घंटों… Read More

8 hours ago

स्वास्थ्य विभाग की त्वरित कार्रवाई, प्रहलादपुर गांव में बुखार से मृत्यु की सूचना पर हुई जांच

कानपुर देहात: मलासा ब्लॉक के प्रहलादपुर गांव में बुखार से हुई मौतों की खबर मिलने के बाद, स्वास्थ्य विभाग ने… Read More

8 hours ago

मंगलपुर में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीय दलित नाबालिग युवती के साथ दो वर्षों से… Read More

9 hours ago

शिक्षकों के प्रयासों से ही भारत बनेगा पुनः विश्व गुरु : प्रो निरंकार प्रसाद तिवारी

कानपुर देहात। समर्थ उत्तर प्रदेश विकसित उत्तर प्रदेश 2047 अभियान के तहत बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी… Read More

9 hours ago

कानपुर देहात में निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण, नोडल अधिकारी ने गुणवत्ता पर जताई नाराजगी

कानपुर देहात। ग्राम्य विकास विभाग के आयुक्त और नोडल अधिकारी जी.एस. प्रियदर्शी ने सोमवार को कानपुर देहात का दौरा कर… Read More

10 hours ago

ग्राम पंचायत रमईपुर की अनोखी पहल; कचरे से कमाई, गांव में बढ़ी सफाई

अमन यात्रा ब्यूरो,कानपुर नगर। जनपद की विधनू ब्लॉक की रमईपुर ग्राम पंचायत अब सिर्फ स्वच्छता का नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता का… Read More

10 hours ago

This website uses cookies.