G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

बजरंग रामलीला में विभीषण शरणागत,सेतुबंध रामेश्वरम स्थापना,अंगद रावण संवाद लीला देख दर्शक हुए भावविभोर

कस्बे में चल रही बजरंग रामलीला में बुधवार को कलाकारों द्वारा नौवें दिन विभीषण शरणागत,सेतुबंध रामेश्वरम की स्थापना व रावण अंगद संवाद लीला का सुंदर मंचन किया गया।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। कस्बे में चल रही बजरंग रामलीला में बुधवार को कलाकारों द्वारा नौवें दिन विभीषण शरणागत,सेतुबंध रामेश्वरम की स्थापना व रावण अंगद संवाद लीला का सुंदर मंचन किया गया।लीला देख दर्शक भावविभोर हो गए।माता सीता की खोज करने गए पवन पुत्र हनुमान अपनी तलाश पूरी कर वापस लौटते हैं।वापस आने की सूचना वानर राज सुग्रीव को देने के बाद वानर सेना के साथ प्रभु श्रीराम के पास पहुंचते हैं और विस्तार से माता सीता की ओर से कहे गए कथन तथा पूरे प्रसंग का वर्णन करते हैं।दरबार में रावण का भाई विभीषण भी मौजूद है।विभीषण के राम भक्ति से नाराज रावण उनको देश निकाला का फरमान सुनाता है।विभीषण राम दरबार में पहुंचता है तथा अपनी पूरी बात मर्यादा पुरुषोत्तम राम के समक्ष रखकर दास बनाने की अनुहार करता है।मर्यादा के प्रतीक राम उसको गले लगा लेते हैं और अपनी शरण में ले लेते हैं।

माता सीता के रावण की नगरी लंका में होने की जानकारी के बाद वानर सेना के साथ राम लंका के लिए रवाना होते हैं।वानर सेना के साथ राम लक्ष्मण समुद्र से पार जाने की प्रार्थना करते हैं।इसके बाद क्रोधित होकर राम अपने धनुष पर बाण चढ़ाते हैं।डरा हुआ समुद्र राम के सामने प्रगट होता है और क्षमा प्रार्थना करता है।साथ ही समुद्र पार करने की जुगत भी बताता है।इसके बाद राम समुद्र तट पर ही देवाधिदेव भगवान शंकर का पूजन कर रामेश्वर की स्थापना करते हैं और अंगद को दूत बनाकर लंका भेजते हैं।इधर वानर सेना ओर अन्य मिलकर समुद्र पर पत्थर का पुल बनाते हैं और सभी लंका पहुंच जाते हैं।राम के दूत अंगद रावण के दरबार में पहुंचते हैं और रावण से संवाद करते हैं।कहते हैं कि माता सीता को वापस कर दो।राम सबका कल्याण करते हैं तुम्हारा भी कर देंगे।

आक्रोशित रावण राम के दूत को दंड का फरमान सुनाता है लेकिन अंगद शर्त रख देते हैं।कहते हैं कि कोई मेरा पैर टस से मस कर दे तो मैं मान जाऊंगा कि आप राम को पराजित कर सकते हैं।तमाम वीर कोशिश करते हैं लेकिन कोई भी इस शर्त को पूरा नहीं कर पाता है।रावण पांव डिगाने के लिए उठता है तो अंगद कहते हैं कि अगर आप राम का पैर पकड़ते तो आपका कल्याण हो जाता।लीला को देख दर्शक भावविभोर हो जाते हैं।इस मौके पर व्यास कैलाश मस्ताना,पवन मस्ताना,राहुल, कमेटी अध्यक्ष विमल सचान लालू, प्रबंधक गोपाल अग्निहोत्री, उपाध्यक्ष हर्ष गुप्ता, महामंत्री संजय सचान, सुनील सचान, सुशील सचान, रामकिशोर गुप्ता, मनोज शुक्ला, नरेश सचान, सुमित कुमार समेत बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा पूजा को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More

2 hours ago

डीएम का आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी नदारद

कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More

2 hours ago

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

3 hours ago

कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा,रोटावेटर की चपेट में आकर युवक की मौत

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More

4 hours ago

बिग ब्रेकिंग: सेवारत शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त करने में जुटी योगी सरकार

सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More

5 hours ago

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदर्शन और ज्ञापन का दिखा असर

लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.