G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

बढ़ाया जिले का मान : मुख्यमंत्री ने आयुष त्रिवेदी को किया राज्य युवा पुरस्कार से सम्मानित

अकबरपुर के युवा आयुष त्रिवेदी ने जिले का मान बढ़ाया है। उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए आयुष त्रिवेदी को विवेकानंद राज्य युवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात। अकबरपुर के युवा आयुष त्रिवेदी ने जिले का मान बढ़ाया है। उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए आयुष त्रिवेदी को विवेकानंद राज्य युवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रीय युवा दिवस पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें प्रदेश के सर्वोच्च युवा पुरस्कार से अलंकृत किया।
अकबरपुर कस्बा निवासी यूथ फाउंडेशन के अध्यक्ष आयुष त्रिवेदी सामाजिक गतिविधियों में लंबे समय से सक्रिय हैं। पिछले तीन वर्षों में सामुदायिक सेवा, महिला सशक्तीकरण, वृक्षारोपण, रक्तदान, मतदाता जागरूकता, राष्ट्रीय एकीकरण आदि क्षेत्रों में दिए गए योगदान के आधार पर उन्हें चयनित किया गया है। आयुष ने कोरोनाकाल में जरूरतमंदों को राशन, मास्क व सैनीटाइजर वितरित किए। प्रवासी मजदूरों को भोजन उपलब्ध कराने के किए काम किया।
वहीं कोरोना की दूसरी लहर में वेबसाइट के माध्यम से अस्पतालों व इलाज से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां लोगों तक पहुचाईं। इससे लोगों को काफी सहूलियत हुई। इसके अलावा वीरांगना अभियान,कपड़ा बैंक, वृक्ष प्रहरी आदि की शुरुआत की है। शुक्रवार को राष्ट्रीय युवा दिवस पर लखनऊ में एकेटीयू के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें विवेकानंद राज्य युवा पुरस्कार से सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें प्रशस्ति पत्र, स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा, शाल और 50 हजार धनराशि की चेक प्रदान की।
अब विवेकानंद पथ योजना के अंतर्गत एक सड़क का नामकरण भी पुरस्कार विजेता के नाम पर किया जाएगा। आयुष त्रिवेदी ने कहा कि पुरस्कार में प्राप्त धनराशि से वो निर्धन छात्रों की बेहतर शिक्षा के लिए पुस्तकें और पाठ्यसामग्री उपलब्ध कराएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि सड़क के नामकरण के लिए प्रस्ताव स्थानीय प्रशासन के पास आता है तो वो सड़क का नामकरण नेताजी सुभाष चंद्र बोस या चंद्रशेखर आज़ाद के नाम पर करने का आग्रह करेंगे। इससे युवाओं को राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा मिलेगी।
Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात में वैना नहर में मिले युवक के शव के पोस्टमार्टम में सनसनीखेज खुलासा

पुखरायां।कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के वैना नहर तिराहे पर मिले एक युवक के शव के पोस्टमार्टम में चौंकाने… Read More

8 hours ago

कानपुर देहात में गुमशुदा महिला सकुशल बरामद,किया गया परिजनों के सुपुर्द

पुखरायां।कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र से लापता हुई एक महिला को पुलिस ने सोमवार को बरामद कर लिया है।महिला… Read More

8 hours ago

कानपुर देहात में रविवार से लापता दो किशोरियों के मामले में पुलिस के हांथ खाली

पुखरायां। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र में बीती रविवार की सुबह घर से लकड़ियां बीनने जंगल गईं रास्ते से… Read More

9 hours ago

पचास वर्षीय युवक लापता परिजन परेशान पत्नी ने पुलिस को दी तहरीर

कानपुर देहात। रनिया थाना क्षेत्र के आर्यनगर प्रथम में किराए के मकान में रही गुड्डी देवी ने तहरीर देते हुए… Read More

9 hours ago

कानपुर देहात में नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोप,शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी

पुखरायां।कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।परिजनों ने गांव… Read More

10 hours ago

कौरु जलालपुर में किसानों के लिए उर्वरक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

कानपुर देहात: संदलपुर क्षेत्र की कौरु जलालपुर पंचायत में सोमवार को किसानों के लिए एक सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया… Read More

12 hours ago

This website uses cookies.