बदल रहे हैं गांव के बच्चे, सुधर रहा है अंग्रेजी की पढ़ाई का स्तर

प्रदेश में अंग्रेजी की पढ़ाई का स्तर अब ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में भी सुधर रहा है। पांचवीं कक्षा में बच्चों के सरल अंग्रेजी वाक्य पढ़ने में काफी सुधार हुआ है। वर्ष 2016 में ऐसे बच्चों की संख्या 18.4 फीसदी थी जोकि 2022 में बढ़कर 24.1 फीसदी हो गई है।

लखनऊ/कानपुर देहात। प्रदेश में अंग्रेजी की पढ़ाई का स्तर अब ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में भी सुधर रहा है। पांचवीं कक्षा में बच्चों के सरल अंग्रेजी वाक्य पढ़ने में काफी सुधार हुआ है। वर्ष 2016 में ऐसे बच्चों की संख्या 18.4 फीसदी थी जोकि 2022 में बढ़कर 24.1 फीसदी हो गई है। यही नहीं कक्षा पांच के जो बच्चे सरल अंग्रेजी वाक्य पढ़ सकते हैं उनमें से 50.5 प्रतिशत बच्चे उसका अर्थ भी जानते हैं। बच्चों के अंग्रेजी पढ़ने और समझने की क्षमता का यह खुलासा असर (एनुअल स्टेटस ऑफ एजुकेशन रिपोर्ट) 2022 के सर्वे में हुआ है।

ये भी पढ़े-  जिलाधिकारी ने अन्तर्विद्यालयी चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत

रिपोर्ट के अनुसार अंग्रेजी के वाक्य पढ़ लेने वाले पांचवीं ही नहीं आठवीं के विद्यार्थियों की भी संख्या बढ़ी है। अंग्रेजी वाक्यों के अर्थ समझने वाले छात्रों का प्रतिशत भी पांचवीं के मुकाबले दस फीसदी ज्यादा है। प्राथमिक स्कूलों के बच्चों की बुनियादी क्षमताओं पर केंद्रित असर- 2022 का सर्वे 70 जिलों के 2096 गांवों में हुआ। सर्वे में 41910 घरों व 3 से 16 आयु वर्ग के 91158 बच्चों को शामिल किया गया जिसमें यह तथ्य सामने निकल कर आया है।

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत विकासखंड अमरौधा में बैठक आयोजित,खंड विकास अधिकारी ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश

पुखरायां।आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत विकासखंड अमरौधा कार्यालय में मंगलवार को पंचायत सचिवों संग एक…

18 mins ago

महिला ने पति समेत नौ लोगों के विरुद्ध दर्ज कराई रिपोर्ट,पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात के सट्टी थानांतर्गत सट्टी गांव निवासिनी एक महिला ने पति समेत 9 लोगों…

23 mins ago

मामूली कहासुनी के चलते भाई ने भाई को उतारा मौत के घाट,पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है।यहां पर मामूली कहासुनी…

29 mins ago

एक अंशोल कंपनी के लोडर को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर, दो की मौत एक गंभीर

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात में मंगलवार सुबह औरैया कानपुर नेशनल हाइवे पर एक ग्रीस…

9 hours ago

स्टार प्रचारक ने झोंकी ताकत,बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी को जिताने की अपील की

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। सोमवार को लोकसभा क्षेत्र अकबरपुर की विधानसभा घाटमपुर में बहुजन समाज पार्टी…

14 hours ago

This website uses cookies.