बांदा

बबेरु में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर महिला पुरुषों ने किया योग

मंगलवार को कस्बा बबेरु में आठवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। जिसमे तहसील के अटल पार्क में उपजिलाधिकारी व आर एस एस संघ के विभाग कार्यवाह ने विद्या के देवी मां सरस्वती व भारत माता की चित्र पर पूजन अर्चना कर दीप प्रज्जवलित करके योग का शुभारंभ किया हैं।

बबेरु/बाँदा। मंगलवार को कस्बा बबेरु में आठवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। जिसमे तहसील के अटल पार्क में उपजिलाधिकारी व आर एस एस संघ के विभाग कार्यवाह ने विद्या के देवी मां सरस्वती व भारत माता की चित्र पर पूजन अर्चना कर दीप प्रज्जवलित करके योग का शुभारंभ किया हैं। सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ ने योगासन का अभ्यास किया है।

बबेरु के तहसील परिसर के अटल पार्क पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन, ललित कला मंच, व्यापार मंडल आदि संगठन ने संयुक्त योग कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमे उपजिलाधिकारी सुरभि शर्मा,संघ के विभाग कार्यवाह संजय सिंह ने मां सरस्वती व भारत माता के चित्र की पूजन अर्चना किया। और दीप प्रज्ज्वलित करके योग शिविर का शुभारंभ किया। योग शिक्षक राजाबाबू एवं अशोक जी ने योगों का अभ्यास कराया। वही योगासनों से होने वाले लाभों को विस्तार से बताया। और प्रतिदिन योग करने के लिए जोर दिया है। वही बबेरु ब्लाक परिसर, में भी ब्लाक के अधिकारी व कर्मचारी,सफाई कर्मचारी ने लगभग 400 की संख्या में पहुचकर योगासन का अभ्यास किया। वही योग शिक्षक नमित गुप्ता नमन के द्वारा योगासन करने के होने वाले लाभ को बताया है। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी डॉ प्रभात कुमार द्विवेदी,ब्लाक प्रमुख रमाकांत पटेल,सचिव डॉ अजय सिंह,अजय पटेल,शिवलाल,सचिन,रवि मौर्य,रितिक रोशन,सफाई कर्मचारी अध्यक्ष राकेश पटेल,राजेंद्र कुमार आदि लोग मौजूद रहे। वहीं कस्बे के सरस्वती शिशु मंदिर व गायत्री मंदिर बबेरू कोतवाली परिसर जेपी शर्मा इंटर कॉलेज विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आदि सभी जगहो में योग शिविर लगाकर योग दिवस मनाया गया है। योगा शिक्षक के द्वारा सभी लोगों को जागरूक करते हुए कहा है कि, सभी लोग आज की भांति रोज सुबह योग करें जिससे मन मस्तिक बीमारी और थकान दूर होती है। जिससे सभी लोग योग करने से स्वस्थ रहेंगे। इस मौके पर तहसील में तहसीलदार अजय कटियार,नायब तहसीलदार अभिनव तिवारी,लिपिक रहीस खान,नगर पंचायत अधिशाषी अधिकारी रामबरन यादव,चेयरमैन विजयपाल सिंह, भाजपा नेता अजय पटेल,व्यापार संगठन के सुधीर अग्रहरि, व्यापार मंडल के मनीष गुप्ता,मधु गुप्ता,मंजुलता सहित लगभग 500 की सँख्या में अधिकारी,महिला,पुरुष व बच्चों ने योग किया।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त महेन्द्र प्रताप गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पहले ही जा चुका है जेल

कानपुर देहात: महिला एवं बाल अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान…

6 hours ago

रसूलाबाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के आरोपी को दबोचा

कानपुर देहात : अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, आलोक सिंह और पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर रेंज,…

7 hours ago

कानपुर देहात: पुलिस भर्ती प्रशिक्षण की तैयारियां अंतिम चरण में, एसपी ने किया निरीक्षण

कानपुर देहात,: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती 2023 के अंतर्गत चयनित रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण की…

7 hours ago

बिजाहरा का लाल अमर हुआ: सूबेदार गुरुशरण को नम आँखों से दी गई भावभीनी विदाई

कानपुर देहात,: कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र का बिजाहरा गांव आज अपने एक वीर…

7 hours ago

कानपुर देहात में 19 जून को 50 ओपन जिम का होगा शुभारंभ: स्वस्थ जीवन शैली को मिलेगा बढ़ावा

कानपुर देहात।  कानपुर देहात के ग्रामीणों के लिए एक स्वस्थ और सक्रिय जीवन शैली का…

12 hours ago

कानपुर देहात में विवादित जमीन पर निर्माण को लेकर हिंसक झड़प

कानपुर देहात के सिकंदरा तहसील क्षेत्र के कस्बा संदलपुर में एक विवादित जमीन पर निर्माण…

1 day ago

This website uses cookies.