G-4NBN9P2G16
बांदा

बबेरू सीएचसी का विधायक ने किया औचक निरीक्षण

बबेरू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का बबेरू क्षेत्रीय सपा विधायक के द्वारा अस्पताल पर पहुंचकर औचक निरीक्षण किया है। निरीक्षण करने के समय गंदगी मिलने से विधायक के द्वारा अधीक्षक को फटकार लगाई गई है।

बबेरु/बांदा। बबेरू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का बबेरू क्षेत्रीय सपा विधायक के द्वारा अस्पताल पर पहुंचकर औचक निरीक्षण किया है। निरीक्षण करने के समय गंदगी मिलने से विधायक के द्वारा अधीक्षक को फटकार लगाई गई है। वहीं मरीजों से हाल-चाल जानकर अस्पताल में हो रहे इलाज की व्यवस्थाओं को देखा।

बबेरु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  पर बबेरू से समाजवादी पार्टी के क्षेत्रीय विधायक विशंभर सिंह यादव के द्वारा आज अस्पताल पर पहुंचकर औचक निरीक्षण किया है। निरीक्षण करने के दौरान अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई, गंदगी को देखकर विधायक विशंभर सिंह यादव के द्वारा अधीक्षक डॉ ऋषिकेश सिंह को फटकार लगाई है। और अस्पताल को साफ और स्वच्छ बनाने के लिए कड़ी हिदायत दिया है, वहीं विधायक के द्वारा भर्ती मरीजों से हाल-चाल लिया और पूछताछ भी किया है, कि यहां पर इलाज अच्छे से किया जा रहा है या नहीं, बाहरी दवा तो नहीं लिख रहे हैं। साथ ही कई मरीज कुत्ते काटने का इंजेक्शन लगवाने के लिए बैठे थे, उसकी भी जानकारी डॉक्टरों से ली गई तो डॉक्टरो ने बताया कि इंजेक्शन उपलब्ध है, विधायक के कहने पर तुरंत सभी मरीजों को इंजेक्शन लगवाया गया। वहीं अस्पताल के डॉक्टर कर्मचारी को अस्पताल समय में इमरजेंसी के टाइम सही से ड्यूटी करने के लिए निर्देशित किया है। जिसमें दवा वितरण काउंटर, ओपीडी, ओटी का निरीक्षण कर साफ सफाई के निर्देश दिए हैं।

वही बबेरू विधायक विशंभर सिंह यादव के द्वारा बताया गया कि, बहुत दिनों से शिकायत मिल रही थी, की इमरजेंसी रूम में डॉक्टर बहुत ही कम मिलते हैं। सभी अपने आवासों पर बैठते हैं,जिससे आज अस्पताल का निरीक्षण किया गया है,जिसमें मौके पर सभी स्टॉप मौजूद पाए गए हैं, लेकिन अस्पताल पर सफाई नहीं होने पर साफ सफाई के लिए अधीक्षक को निर्देश दिए गए हैं। इस मौके पर विधायक के साथ बृजमोहन यादव,अखिलेश पाल,भोला प्रजापति,राहुल सिंह,रामू दीक्षित,योगेश अग्रहरि,सुमित कुमार,अनूप गुप्ता,बृजमोहन गुप्ता,संदीप यादव आदि लोग मौजूद रहे।

 

 

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया-रूरा को मिली एक-एक करोड़ की सौगात

कानपुर देहात: अकबरपुर-रनिया विधानसभा क्षेत्र की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया और रूरा नगर पंचायत को जल निकासी… Read More

14 minutes ago

कानपुर देहात के संजय कुमार मिश्रा बने प्रदेशीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के रेफरी

कानपुर देहात: जिले के सैंथा स्थित जनतंत्र इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक एवं क्रीड़ा सचिव संजय कुमार मिश्रा का चयन… Read More

41 minutes ago

कानपुर देहात से लापता किशोरियों को पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर सकुशल किया बरामद

कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के गांव रतवा मौजा नाही जूनिया से बीती रविवार से लापता दो नाबालिक सगी… Read More

1 hour ago

उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा पूजा को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More

3 hours ago

डीएम का आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी नदारद

कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More

4 hours ago

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.