G-4NBN9P2G16
बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में लव जिहाद का मामला सामने आया है। यहां आरोपी ने लव जिहाद के साथ हैवानियत की हदें पार कर दी।पीड़िता के साथ मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद पीड़िता पुलिस के पास पहुंची। पीड़िता ने बताया कि किस तरह उसे धोखा दिया गया और धर्म परिवर्तन कराया गया। इसके बाद आरोपी और उसके परिवार ने उसके साथ हैवानों जैसा व्यवहार किया। मामला बहेड़ी थाना क्षेत्र के सुन्नी नगर का है। यहां आरोपी युवक ने अपनी पहचान छिपाकर लड़की को प्रेम जाल में फंसाया था। गुडगांव में काम के दौरान बिहार की हिंदू युवती को कट्टरपंथी ने अपने प्यार के जाल में फंसाया था। इस दौरान उसने अपनी पहचान भी बदली थी। इसके बाद पीड़िता को बरेली की आला हजरत दरगाह पर लाकर निकाह कराया गया। गौमांस खिलाकर उसका धर्म परिवर्तन भी कराया गया।
जबरन कराया गर्भपात
निकाह के बाद जब युवती गर्भवती हो गई तो जबरन उसका गर्भपात करा दिया गया। पीड़िता के साथ उसके देवर ने भी जबरन शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता के साथ मारपीट की गई और उसे घर से निकाल दिया गया। इसके बाद युवती ने बहेड़ी थाने पहुंचकर की लिखित शिकायत की। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि पुलिस ने उसकी बात सुनने से इंकार कर दिया और उसे बहेड़ी थाने से भगा दिया। पीड़िता ने पूरे मामले की शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से की है।
कांग्रेस नेता की बेटी भी शिकार
बता दें कि बीते माह कर्नाटक में कांग्रेस नेता की बेटी भी लव जिहाद का शिकार हुई थी।यह मामला काफी चर्चा में रहा था। कर्नाटक के हुबली में फैयाज नाम के शख्स ने नेहा नाम की पूर्व क्लासमेट की हत्या कर दी थी। नेहा के पिता निरंजन हिरेमथ कांग्रेस पार्षद हैं। घटना के बाद उन्होंने सीएम सिद्धारमैया की आलोचना की थी और कहा था कि लव जिहाद की घटनाएं तेजी से फैलती जा रही हैं।
मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More
सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More
लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More
आज का समाज विचारधाराओं में इस कदर विभाजित है कि हर बात, हर विचार और हर व्यक्ति को किसी न… Read More
नई दिल्ली/कानपुर देहात। आयकर विभाग ने सोमवार को आईटीआर दाखिल करने के आखिरी दिन रिटर्न भरने में लोगों को हुई… Read More
This website uses cookies.