बरेली: शराब के गिलास मांगने पर विवाद, दुकानदार की गोली मारकर हत्या

अलीगंज थाना क्षेत्र के रोहतापुर गांव में बुधवार रात एक दिल दहलाने वाली घटना में एक 21 वर्षीय परचून दुकानदार सत्यपाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

बरेली: अलीगंज थाना क्षेत्र के रोहतापुर गांव में बुधवार रात एक दिल दहलाने वाली घटना में एक 21 वर्षीय परचून दुकानदार सत्यपाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि गांव के ही खमानी और बृजपाल नामक दो व्यक्तियों ने शराब पीने के लिए गिलास मांगने पर सत्यपाल से विवाद किया और उसे जान से मारने की धमकी दी। धमकी के बाद देर रात दोनों आरोपी वापस आए और सत्यपाल को गोली मार दी।

रुपये मांगने पर पहले भी हुआ था विवाद

मृतक के भाई दिनेश ने बताया कि 20 अक्टूबर को भी आरोपियों ने सत्यपाल से रुपये मांगे थे। रुपये न मिलने पर दोनों के बीच विवाद हो गया था। इसके बाद आरोपियों ने सत्यपाल और दिनेश के खिलाफ थाने में झूठी शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके चलते दोनों का चालान हो गया था। इस घटना के बाद से ही आरोपी सत्यपाल और उसके परिवार से रंजिश रखते थे।

पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया

मृतक के परिवार की शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

नवविवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या,पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात: जनपद में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।शिवली थाना क्षेत्र के मकरंदपुर बथां…

19 hours ago

कानपुर देहात ने विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम

पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।रूरा थाना क्षेत्र के उलरापुर गांव में…

22 hours ago

जनपद का भूजल स्तर अब सुरक्षित क्षेत्र में हुआ अंकित, जनपद के 06 विकास खंड का जल स्तर बढ़ा

कानपुर देहात। बताते चले कि जनपद कानपुर देहात में 10 विकासखंड है जिनमे से वर्ष…

1 day ago

कानपुर देहात में नकली यूरिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, जैनपुर से भारी मात्रा में संदिग्ध यूरिया जब्त

कानपुर देहात: जिलाधिकारी आलोक सिंह के निर्देश पर आज कानपुर देहात में टेक्निकल ग्रेड यूरिया…

2 days ago

सिकंदरा में नकली डामर बनाने का अवैध प्लांट सीज, भारी मात्रा में सामग्री जब्त

कानपुर देहात: जिलाधिकारी आलोक सिंह के निर्देश पर आज तहसील सिकंदरा के ग्राम खोजाफूल में…

2 days ago

This website uses cookies.