G-4NBN9P2G16
बरेली: अलीगंज थाना क्षेत्र के रोहतापुर गांव में बुधवार रात एक दिल दहलाने वाली घटना में एक 21 वर्षीय परचून दुकानदार सत्यपाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि गांव के ही खमानी और बृजपाल नामक दो व्यक्तियों ने शराब पीने के लिए गिलास मांगने पर सत्यपाल से विवाद किया और उसे जान से मारने की धमकी दी। धमकी के बाद देर रात दोनों आरोपी वापस आए और सत्यपाल को गोली मार दी।
रुपये मांगने पर पहले भी हुआ था विवाद
मृतक के भाई दिनेश ने बताया कि 20 अक्टूबर को भी आरोपियों ने सत्यपाल से रुपये मांगे थे। रुपये न मिलने पर दोनों के बीच विवाद हो गया था। इसके बाद आरोपियों ने सत्यपाल और दिनेश के खिलाफ थाने में झूठी शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके चलते दोनों का चालान हो गया था। इस घटना के बाद से ही आरोपी सत्यपाल और उसके परिवार से रंजिश रखते थे।
पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया
मृतक के परिवार की शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पुखरायां।कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के वैना नहर तिराहे पर मिले एक युवक के शव के पोस्टमार्टम में चौंकाने… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र से लापता हुई एक महिला को पुलिस ने सोमवार को बरामद कर लिया है।महिला… Read More
पुखरायां। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र में बीती रविवार की सुबह घर से लकड़ियां बीनने जंगल गईं रास्ते से… Read More
कानपुर देहात। रनिया थाना क्षेत्र के आर्यनगर प्रथम में किराए के मकान में रही गुड्डी देवी ने तहरीर देते हुए… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।परिजनों ने गांव… Read More
कानपुर देहात: संदलपुर क्षेत्र की कौरु जलालपुर पंचायत में सोमवार को किसानों के लिए एक सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया… Read More
This website uses cookies.