G-4NBN9P2G16
ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। बरौर थाना क्षेत्र के जगम्मनपुर गांव में रविवार सुबह नाली में पाइप डालने को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में हुए विवाद के चलते तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घटनास्थल की जांच पड़ताल कर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं एक को प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर किया गया है। थाना पुलिस ने तहरीर मिलने पर कार्यवाही की बात कही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह थाना क्षेत्र के जगम्मनपुर गांव में नाली में पाइप डालने को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में आपस में विवाद शुरू हो गया।
देखते देखते दोनों पक्षों में आपस में संघर्ष शुरू हो गया। संघर्ष के दौरान प्रथम पक्ष के सौरभ शुक्ला पुत्र विकास शुक्ला व विकास शुक्ला पुत्र अश्वनी तथा दूसरे पक्ष से नवनीत शुक्ला पुत्र राजेश गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई।थाना पुलिस द्वारा घटना के संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया। सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी शिव ठाकुर थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह व भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल की जांच पड़ताल कर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं घटना में गोली चलने की बात भी सामने आई है।
थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि जगम्मनपुर गांव में एक ही परिवार के दो पक्षों में सुबह नाली में पाइप डालने को लेकर विवाद हुआ था।जिसमें तीन लोग घायल हुए हैं।घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना में गोली चलने की अभी पुष्टि नहीं हुई है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूंछतांछ की जा रही है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। अभी तक किसी भी पक्ष द्वारा मामले की तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर मामला पंजीकृत कर कार्यवाही की जाएगी।
पुखरायां।भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के मलासा विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत बिहार की ग्राम सभा की बंजर भूमि पर अवैध कब्जेदारों द्वारा… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के मलासा विकासखंड स्थित देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।डेरापुर थाना क्षेत्र के दस्तमपुर गांव में एक 16 वर्षीय छात्र की… Read More
रनियां। रनियां थाना क्षेत्र के रायपुर बंबा के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से ऑटो… Read More
उरई, जालौन। कोंच क्षेत्र के भदेवरा गांव में कुछ दिन पहले हुई एक वृद्ध महिला की हत्या का सनसनीखेज खुलासा… Read More
नोएडा। कानपुर देहात जिले के एक शिक्षक डॉ. त्रिलोक चन्द को नोएडा में आयोजित एक प्रतिष्ठित समारोह में डॉ. सर्वपल्ली… Read More
This website uses cookies.