कानपुर देहात

बरौर में घर घर अक्षत वितरण कर 22 को दीपावली मनाने का आग्रह

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की मलासा ब्लॉक की टोली द्वारा गुरुवार को बरौर में 22 जनवरी को अयोध्या में हो रही प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर घर-घर अक्षत वितरण किया गया।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की मलासा ब्लॉक की टोली द्वारा गुरुवार को बरौर में 22 जनवरी को अयोध्या में हो रही प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर घर-घर अक्षत वितरण किया गया।

आरएसएस के मलासा खंड के सह खंड संघचालक प्रेमशंकर,जिला प्रचारक सुनील,जिला कार्यवाह शैलेश, जिला सह कार्यवाह रवि द्विवेदी,जिला गौसंवर्धन प्रमुख अरूण, खंड कार्यवाह अरविन्द,नरेश,शिव प्रताप, धीरेन्द्र,दिनेश,पुनीत,देवप्रकाश, आयुष्मान,मयंक ,धीरेन्द्र आदि ने श्री राम जयराम की रामधुन के साथ शंख घरियाल बजाते हुए बरौर गांव में घर घर 22 जनवरी को राम ज्योति जलाकर दीपावली मनाने का आग्रह किया।

आर एस एस के जिला सहकार्यवाह रवि द्विवेदी ने बताया कि 22 जनवरी का दिन हिन्दू समाज की सदियों के संघर्ष के बाद राम मंदिर के रूप में विजयपूर्ण उपलब्धि का दिवस है। हिन्दू स्वाभिमान जगाने का यह एक अभूतपूर्व अवसर है।इस ऐतिहासिक उपलब्धि के दिन घर घर दीपावली मनाने का निवेदन किया जा रहा है वहीं मंदिर पर भजन कीर्तन, सुंदर कांड, रामचरितमानस, श्री राम रक्षा स्तोत्र का पाठ कर राममय वातावरण बनाने का प्रयास हो।

मलासा के खंड कार्यवाह अरविन्द ने बताया कि एक जनवरी से 15 जनवरी तक चलने वाले संपर्क अभियान में विकास खंड के सभी गांवों तक घर घर अक्षत वितरण कर अयोध्या दर्शन का आमंत्रण ले जाने का लक्ष्य है।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

झोपडी में लगी आग,गृहस्थी का सामान व भूसा जलकर राख

कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के ईश्वरी पुरवा गांव में मंगलवार को एक झोपडी…

11 hours ago

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपराध जगत में हड़कंप

कानपुर देहात: पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण, विशेषकर महिला…

11 hours ago

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: DM आलोक सिंह ने एक साथ कई लेखपालों के किए तबादले, तत्काल तैनाती के निर्देश

कानपुर देहात: कानपुर देहात में सोमवार को एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत जिलाधिकारी आलोक…

11 hours ago

सरप्लस अध्यापकों का जिले के अंदर होगा स्वैच्छिक समायोजन

राजेश कटियार, कानपुर देहात। परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों को स्वेच्छा से जिले के अंदर (अंतःजनपदीय)…

19 hours ago

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की मांग पर परिषदीय विद्यालयों के समय में हुआ परिवर्तन

लखनऊ। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिए गए ज्ञापन के…

1 day ago

भोगनीपुर में 25 किसानों को मिला ‘कृषक दुर्घटना कल्याण योजना’ का लाभ

कानपुर देहात: भोगनीपुर तहसील के मीटिंग हॉल में आज शाम 4 बजे मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना…

1 day ago

This website uses cookies.