कानपुर देहात

बरौला निवासी महेंद्र सिंह की संपत्ति की नीलामी 28 अगस्त को, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण का आदेश

₹27 लाख से अधिक की वसूली के लिए तहसील अकबरपुर में सुबह 10 बजे होगी सार्वजनिक नीलामी

कानपुर देहात। तहसीलदार अकबरपुर ने बताया कि मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, कानपुर देहात के आदेश पर वाद संख्या 452/74/2023 – चन्द्रावती उर्फ चन्द्रावती बनाम द ओरिएंटल इंश्योरेंस कम्पनी लिमिटेड व अन्य में करीब ₹27,09,027 का वसूली प्रमाण पत्र जारी हुआ है।

इस आदेश के तहत वादी पक्ष की राशि की पूर्ति हेतु शेषदार महेंद्र सिंह पुत्र भगवानदीन निवासी बरौला की अचल संपत्ति की नीलामी 28 अगस्त 2025 को की जाएगी। नीलामी की कार्यवाही के लिए नायब तहसीलदार अकबरपुर को नीलाम अधिकारी नियुक्त किया गया है।

कुर्कशुदा अचल संपत्ति की नीलामी तहसील मुख्यालय मीटिंग हाल में प्रातः 10 बजे आयोजित होगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इच्छुक व्यक्ति नियमों के अधीन बोली में प्रतिभाग कर सकते हैं। यह कार्रवाई अदालत के आदेशानुसार पूरी की जा रही है।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात में ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर विवाद

कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के दशहरा सुजानपुर में ग्राम सभा की भूमि पर…

33 minutes ago

छात्र पर जानलेवा हमला: हॉकी और डंडों से पीटकर किया लहूलुहान

अकबरपुर, कानपुर देहात: कोचिंग से घर लौट रहे एक छात्र पर चार युवकों ने पुरानी…

44 minutes ago

13 लाख की चोरी का पर्दाफाश: कानपुर देहात और कानपुर नगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

कानपुर: कानपुर नगर के सचेंडी थाना क्षेत्र में 2 मई 2025 को हुई 13 लाख…

1 hour ago

अवैध तमंचा कारतूस समेत युवक रंगे हाथों गिरफ्तार,भेजा जेल

सिकन्दरा:  पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में…

1 hour ago

गरीबी और संघर्ष को हराकर किसान का बेटा बना चार्टर्ड अकाउंटेंट, गांव में जश्न का माहौल

फतेहपुर: खखरेरू क्षेत्र के एक छोटे से गांव अढ़ैया के रहने वाले अलीम खान ने…

2 hours ago

उप कृषि निदेशक ने किया उर्वरक बिक्री केंद्रों का निरीक्षण, कुछ जगह यूरिया की कमी पाई गई

कानपुर देहात, 26 अगस्त 2025। उप कृषि निदेशक हरिशंकर भार्गव के नेतृत्व में कानपुर देहात…

2 hours ago

This website uses cookies.