बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन मायावती का जन्मदिन जनकल्याण कारी दिवस के रूप में मनाया जायेगा- जिलाध्यक्ष

बहुजन समाज पार्टी विधानसभा कालपी स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक झांसी मंडल के नवनियुक्त प्रभारी जितेन्द्र संखवार की मौजूदगी में आयोजित की गई। बैठक में पार्टी सुप्रीमो बहन मायावती का जन्मदिन कल्याणकारी दिवस के रूप में मनाए जाने पर जोर दिया गया

कालपी जालौन। बहुजन समाज पार्टी विधानसभा कालपी स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक झांसी मंडल के नवनियुक्त प्रभारी जितेन्द्र संखवार की मौजूदगी में आयोजित की गई। बैठक में पार्टी सुप्रीमो बहन मायावती का जन्मदिन कल्याणकारी दिवस के रूप में मनाए जाने पर जोर दिया गया। मंगलवार को पूर्व पालिकाध्यक्षा प्रतिनिधि जगजीवन अहिरवार के आवास पर कालपी नगर अगमन पर कार्यकर्ताओ ने नवनियुक्त मंडल प्रभारी का फूल माला पहना कर गर्म जोशी से स्वागत किया।इस अवसर पर बसपा जिलाअध्यक्ष अतर सिंह पाल( जिला पंचायत सदस्य ने संगठन के पदाधिकारियो को दिशा-निर्देश देते हुए बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी राष्ट्रीय अध्यक्षा बहिन कुं मायावती जी का जन्म दिन जिला मुख्यालय उरई मे जनकल्याणकारी दिवस के रूप मे बडी धूमधाम से मनाया जायेगा।

बैठक मे जिला प्रभारी जगजीवन अहिरवार पूर्व प्रतिनिधि चैयरमैन कालपी ने कहा कि हम सब गरीब उपेक्षितो की आबाज बहन कुं मायावती का जन्मदिन बड़ी शिद्दत से उत्साहपूर्ण तैयार है।
जिला प्रभारी डा.देवेन्द्र अहिरवार ने कहा कि बहिन जी हम सब की नेता है।हम सब अपने नेता का जन्मदिन गरीब मजलूम लोगो की मदद कर मनायेगे।मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे मुख्य मण्डल प्रभारी जितेन्द्र संखवार ने कहा कि इस बार जन्मदिन पर कोई केक नही कटेगा बहिन जी के निर्देशानुसार मिष्ठान वितरण किया जाएगा।उन्होंने बताया कि बहिन जी के जीवन संघर्ष को और उत्तर प्रदेश जैसै सूबे मे चार बार की सफल सरकार की नीतियो को जन जन तक पहुंचाना है।वर्तमान दौर मे जो हमारे पूर्वजो का अनादर करके रहे है‌ ऐसी पार्टियो को आने वाले समय मे मुंह तोड जबाब देना है। बिचार गोष्ठी मे उपस्थित जिला प्रभारी अमित भारतीय, पूर्व जिला प्रभारी जितेन्द्र दयालू, बिधान सभा प्रभारी रमेश बालमीक, बिधान सभा अध्यक्ष समीर अकेला, विधान सभा उपाध्यक्ष सिद्धिगोपाल, सज्जन बालमीक ,अंकित अहिरवार,बरकत अली सभासद, चांद दीवान पूर्व नगर अध्यक्ष कालपी, नरेन्द्र कुमार दोहरे, संजय अहिरवार सैक्टर अध्यक्ष कालपी,कृपाशंकर बोस, मोतीलाल, लाला सभासद,दिलीप कुमार, अरविन्द कुमार सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Author: anas quraishi

SABSE PAHLE

anas quraishi

SABSE PAHLE

Recent Posts

पॉलीटेक्निक चलो अभियान: जालौन में सुनहरा भविष्य आपका इंतज़ार कर रहा है!

जालौन: जालौन के अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) संजय कुमार ने पॉलीटेक्निक चलो अभियान के दूसरे चरण…

11 hours ago

बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन को लेकर जनपद में हुई औपचारिक शुरुआत

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात: जनपद में बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन की औपचारिक शुरुआत हो चुकी…

12 hours ago

कानपुर देहात: तहसील भोगनीपुर में सुविधाओं की नीलामी का सुनहरा मौका

कानपुर देहात: जिलाधिकारी आलोक सिंह के कुशल निर्देशन में तहसील भोगनीपुर में कर्मचारियों, अधिकारियों और…

12 hours ago

स्वच्छता पखवाड़ा: कानपुर देहात में यमुना नदी के संरक्षण के लिए छात्रों का अनूठा प्रयास

कानपुर देहात: जिलाधिकारी आलोक सिंह के निर्देशन में चल रहे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत जिला…

12 hours ago

कानपुर देहात में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस अधीक्षक का बड़ा कदम, देखे लिस्ट

कानपुर देहात: जनपद कानपुर देहात में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और पुलिस प्रशासन को…

13 hours ago

उरई में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

उरई: समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय (पूर्व नाम राजकीय आश्रम…

13 hours ago

This website uses cookies.