G-4NBN9P2G16

बहिनों ने भाईयों की कलाई पर बांधा रक्षा का सूत्र (राखी), किया तिलक

रक्षाबंधन के पर्व पर बाजारों में राखी की चमक के साथ साथ मिष्ठान की महक देखने को मिली। इस अनूठे समावेश के बीच भाई बहिनों के प्रेम से जुड़े इस महापर्व को लोगों ने अलग अलग अंदाज में मनाया। उल्लेखनीय हो कि भाई बहिनों के प्रेम का महापर्व रक्षाबंधन रसूलाबाद क्षेत्र में पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया।

रसूलाबाद,अमन यात्रा।  रक्षाबंधन के पर्व पर बाजारों में राखी की चमक के साथ साथ मिष्ठान की महक देखने को मिली। इस अनूठे समावेश के बीच भाई बहिनों के प्रेम से जुड़े इस महापर्व को लोगों ने अलग अलग अंदाज में मनाया। उल्लेखनीय हो कि भाई बहिनों के प्रेम का महापर्व रक्षाबंधन रसूलाबाद क्षेत्र में पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया।

 

इस पर्व पर रक्षा सूत्र (राखी) का विशेष महत्व होता है। जिसके चलते बाजारों में राखी के साथ साथ मिष्ठान की भी खूब खरीददारी हुई। आपको बताते चले कि इस महापर्व पर जहाँ एक तरफ बहिनें अपने अपने भाइयों को तिलक करते हुए उनकी कलाई पर राखी बांधने के साथ साथ उनकी लम्बी उम्र की मंगलकामना करती है तो वहीं दूसरी तरफ भाई अपनी अपनी बहिनों की रक्षा करने का संकल्प लेते हुए बहिनों को उपहार भेंट करते हैं और बहिनें भाइयों को मिष्ठान खिलाकर इस त्योहार को पूर्णता प्रदान करती हैं।

वहीं दूसरी तरफ पवित्र श्रावण मास में पड़ने वाले इस त्योहार पर बहिन बेटियों का अपने पीहर भी आना हुआ। जिसके चलते इनकी खुशी रक्षाबंधन पर दोगुना हो गई। रक्षाबंधन पर्व पर भीड़ न सिर्फ बाजारों में देखी गई बल्कि तमाम सरकारी व निजी बस स्टैंड पर भी भीड़ का जबरदस्त रेला दिखाई दिया। कोरोना काल को भूलकर बहिनें इस जबरदस्त भीड़ व भीषण गर्मी के तेवर के चलते भाइयों तक पहुँचने के लिए सुदूर जनपदों से आने जाने में बहुत कष्ट सहते हुये भी बहिनों ने यह दिखा दिया कि भाई से ज्यादा कीमती शायद और कोई नही।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात से लापता किशोरियों को पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर सकुशल किया बरामद

कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के गांव रतवा मौजा नाही जूनिया से बीती रविवार से लापता दो नाबालिक सगी… Read More

4 minutes ago

उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा पूजा को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More

2 hours ago

डीएम का आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी नदारद

कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More

3 hours ago

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

4 hours ago

कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा,रोटावेटर की चपेट में आकर युवक की मौत

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More

5 hours ago

बिग ब्रेकिंग: सेवारत शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त करने में जुटी योगी सरकार

सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More

6 hours ago

This website uses cookies.