कानपुरगोरखपुरबांदा

बांदा-फतेहपुर मार्ग पर ट्रक ने बंदी वाहन में मारी टक्कर, एसआइ समेत चार घायल

ग्राम छपिया उमराव थाना ढलगंज जिला गोरखपुर दहेज उत्पीडऩ व हत्या में निरुद्ध है। शुक्रवार सुबह एसआइ रामदिनेश तिवारी व अन्य पुलिस कर्मी गोरखपुर न्यायालय से पेशी के बाद मुल्जिम को छोटे बंदी वाहन (जीप) से लेकर वापस बांदा आ रहे थे।

कानपुर,अमन यात्रा : गोरखपुर न्यायालय की पेशी से वापस लौटते समय बांदा-फतेहपुर हाईवे बेंदा यमुना नदी पुल पर बंदी वाहन से तेज रफ्तार ट्रक भिड़ गया। हादसे में दहेज हत्या के बंदी व एसआइ समेत चार लोग घायल हो गए। चालक ट्रक समेत फरार हो गया, जबकि घटनास्थल पर कई किलोमीटर तक जाम लग गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराने के साथ जाम खुलवाया गया है। बांदा जेल में बंदी कमलेश कुमार यादव उर्फ बिट्टो यादव निवासी ग्राम छपिया उमराव थाना ढलगंज जिला गोरखपुर दहेज उत्पीडऩ व हत्या में निरुद्ध है।

शुक्रवार सुबह एसआइ रामदिनेश तिवारी व अन्य पुलिस कर्मी गोरखपुर न्यायालय से पेशी के बाद मुल्जिम को छोटे बंदी वाहन (जीप) से लेकर वापस बांदा आ रहे थे। हाईवे पर तिंदवारी थाना क्षेत्र के ग्राम बेंदा यमुना नदी पुल पर बंदी वाहन जैसे ही पहुंचा। बंदी वाहन के चालक को झपकी लग गई।

इससे शहर की ओर से जा रहे ट्रक की वाहन में जोरदार टक्कर लग गई। हादसे में पुलिस लाइन के 51 वर्षीय एसआइ राम दिनेश तिवारी, 33 वर्षीय मुल्जिम कमलेश कुमार यादव, कांस्टेबल 47 वर्षीय राजभान सिंह, बंदी वाहन चालक 57 वर्षीय कमलेश घायल हो गए। पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त होने से हाईवे पर बांदा व फतेहपुर की सीमा पर दोनों तरफ कई किलोमीटर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सुबह का वाक्या होने से बेंदा चौकी की पुलिस को देर में जानकारी मिल पाई। पूर्व प्रधान बेंदा विवेक कुमार सिंह ने घायलों को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकलवाया। जिससे पूर्व प्रधान के निजी वाहन व पुलिस वाहन से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस ने किसी तरह रोड पर खड़े वाहन को हटवाया। इससे करीब एक घंटे बाद जाम में फंसे वाहनों का आवागमन शुरू हो सका। तिंदवारी थाना निरीक्षक जाकिर हुसैन ने बताया कि ट्रक की वाहन में साइड से टक्कर लगी है। इससे बंदी वाहन में सवार लोग गंभीर घायल होने से बच गए हैं।
हादसे के बाद जहां बंदी वाहन के चालक घायल हो गए। वहीं वाहन भी स्टार्ट करने लायक नहीं था। क्षतिग्रस्त वाहन को पुलिस ने अपने दूसरे वाहन से टोचिंग कर पुलिस लाइन पहुंचाया है।
aman yatra
Author: aman yatra


Discover more from अमन यात्रा

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Articles

AD
Back to top button

Discover more from अमन यात्रा

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading