G-4NBN9P2G16
अमन यात्रा, मुंबई : बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों से सजी एक विशेष सब्जेक्ट पर बनी फिल्म कटान का आज फर्स्ट लुक आउट किया गया जिसका ट्रेलर बहुत जल्द वर्ल्ड वाइड रिकार्ड्स म्यूजिक कंपनी के ऑफिशियल चैनल पर रिलीज होगा।
बात फ़िल्म की कहानी की करे तो तो फ़िल्म देश के किसानों को रिलेट करती है जिसमे किसानों की जिंदगी बहुत करीब से दिखेगी यानी उनकी असल जिंदगी क्या होती है उन्हें किन किन परेशानियों से अपने ही हक के लिए लड़ना पड़ता है और कितना मजबूर होना पड़ जाता है अपने ही हक के लिए यही सब देखने को मिलेगा।
वहीं फ़िल्म के निर्देशक धीरू यादव से मिली जानकारी के अनुसार ये फ़िल्म पूर्णरूप से सामाजिक फ़िल्म है। अपनी फिल्म के माध्यम से देश के अन्नदाता किसानों की जिंदगी से जुड़ी चीजों को दिखाने की कोशिश की उम्मीद है आप सभी दर्शको मेरा ये प्रयास पसंद आयेगा। फ़िल्म की मेकिंग की बात करे तो फ़िल्म भव्य पैमाने के साथ देश की विभिन्न बेहतरीन लोकेशन में शूट हुई है जिसमे सिंक साउंड और एलेक्सा कैमरे के साथ बड़े बड़े इक़व्पमेंट से शूट किया गया है।
फ़िल्म में जितने भी कलाकार है सभी ने बहुत ही लाजवाब अभिनय किया है और सबसे अहम बात ये है कि इसमें जितने भी कैरेक्टर है सभी बहुत इम्पोर्टेन्ट है।
फ़िल्म का निर्माण ABCD फिल्म्स एंड एंटरटेनमेंट और डिवाइन फिल्म्स, एंड एंटरटेनमेंट के बैनर तले हुआ है जिसके निर्माता धीरू यादव व ज्योति पांडेय है और सह निर्माता हरेराम है,सहयोगी निर्माता अतुल पांडेय।लेखक निर्देशक धीरू यादव है।पटकथा,संवाद धर्मेंद्र सिंह ने लिखे हैं। फिल्म का छायांकन किया है समीर सैय्यद ने। खूबसूरत संगीत दिया है संतोष पुरी रूपेश वर्मा व धीरू यादव ने और गीत लिखे है संतोष पूरी,धर्मेंद्र सिंह ने। फ़िल्म के प्रचारक सोनू यादव (ऐडिफ्लोर)।
मुख्य भूमिका में अनिल रस्तोगी,संजय पाण्डेय,चांदनी सिंह,अभय राय कबीर चंद,विजय शुक्ला,संदीप यादव,मनमोहन तिवारी,अमरेंद्र शर्मा,सुशील सिंह,रचना सिंह,आदि कई कलाकार नजर आयेंगे
कानपुर देहात: अकबरपुर-रनिया विधानसभा क्षेत्र की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया और रूरा नगर पंचायत को जल निकासी… Read More
कानपुर देहात: जिले के सैंथा स्थित जनतंत्र इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक एवं क्रीड़ा सचिव संजय कुमार मिश्रा का चयन… Read More
कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के गांव रतवा मौजा नाही जूनिया से बीती रविवार से लापता दो नाबालिक सगी… Read More
राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More
कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More
मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More
This website uses cookies.