G-4NBN9P2G16

बाढ़ से मची तबाही:उत्तराखंड में अब तक 47 की मौत, केरल में 27 और नेपाल में 21 ने जान गंवाई

देश के कई राज्यों में लगातार हो रही बारिश से बाढ़ के हालात बन गए हैं। उत्तराखंड और केरल में भारी बारिश से आई बाढ़ ने काफी तबाही मचाई है। उत्तराखंड में मंगलवार को बाढ़ और बारिश की वजह से हुए हादसों में 42 लोगों की मौत हो गई। ज्यादातर मौतें बादल फटने और लैंडस्लाइड की वजह से हुई हैं।

नई दिल्ली / उत्तराखंड :  देश के कई राज्यों में लगातार हो रही बारिश से बाढ़ के हालात बन गए हैं। उत्तराखंड और केरल में भारी बारिश से आई बाढ़ ने काफी तबाही मचाई है। उत्तराखंड में मंगलवार को बाढ़ और बारिश की वजह से हुए हादसों में 42 लोगों की मौत हो गई। ज्यादातर मौतें बादल फटने और लैंडस्लाइड की वजह से हुई हैं। कई लोग अब भी मलबे में दबे हुए हैं। बारिश से अब तक राज्य में 47 लोग जान गंवा चुके हैं। राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रियों से अपील की है कि वे जहां हैं वहीं रहें। मौसम में सुधार होने से पहले अपनी यात्रा फिर से शुरू न करें।

अल्मोड़ा में मकान गिरने से 3 बच्चों की मौत
अल्मोड़ा में लैंडस्लाइड से मकान गिरने के कारण 3 बच्चों की दबकर मौत हो गई। एक महिला के घायल होने और एक व्यक्ति के लापता होने की भी खबर है। जिले के कई इलाकों का बाकी हिस्सों से संपर्क पूरी तरह से कट चुका है। मलबे के कारण जिले के कई रास्ते भी बंद हो गए हैं। मलबे में दबे हुए लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपेरशन जारी है।

बारिश के कारण मकानों में पानी घुस गया है। NDRF के जवानों ने उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में बाढ़ में फंसे लोगों को बचाया।
NDRF की टीमें लगातार लोगों को रेस्क्यू कर रहीं हैं। बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है।
बाढ़ और लैंडस्लाइड में फंसे लोगों को NDRF के जवान सुरक्षित जगहों पर पहुंचा रहे हैं।
नैनीताल घूमने गए कई पर्यटक भी बाढ़ में फंस गए थे। इनमें बच्चे भी थे। NDRF ने इनका रेस्क्यू किया।

 

रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए वायुसेना ने ध्रुव हेलिकॉप्टर उतारे
भारतीय वायुसेना के जवान बाढ़ की चपेट में आए उत्तराखंड में राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। वायुसेना ने बाढ़ प्रभावित पंतनगर में रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए 3x ध्रुव हेलिकॉप्टर की मदद ली। सुंदरखाल गांव के पास 3 जगहों पर 25 लोग फंसे हुए थे। इन्हें हेलिकॉप्टर के जरिए सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

यह फोटो उत्तराखंड के रुद्रपुर की है। NDRF कर्मियों ने बाढ़ वाले इलाके से लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

 

राहुल गांधी बोले- उत्तराखंड में बाढ़ पीड़ितों की मदद करें कांग्रेस नेता-कार्यकर्ता
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को उत्तराखंड बाढ़ पीड़ितों के प्रति सहानुभूति जाहिर की। उन्होंने लोगों से सुरक्षा नियमों का पालन करने का आग्रह किया, क्योंकि राज्य में स्थिति अभी भी गंभीर है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बाढ़ प्रभावित राज्य में राहत कार्यों में हर संभव मदद करने को भी कहा। राहुल ने हिंदी में एक ट्वीट में कहा, “उत्तराखंड बाढ़ पीड़ितों के प्रति मेरी संवेदना। स्थिति अभी भी गंभीर है। सुरक्षा मानदंडों का पालन करें। मेरे कांग्रेस सहयोगियों से मेरी अपील है कि राहत कार्य में हर संभव मदद करें।”

उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में भी बारी बारिश हुई है। यहां के होटल रिसॉर्ट में पानी में डूबी कारें देखी जा सकती हैं।

 

केरल में बाढ़ और लैंडस्लाइड से 27 लोगों की मौत
केरल के भी कई जिलों में मूसलाधार बारिश हुई है, जिसके चलते बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं। राज्य के अलग-अलग इलाकों में बाढ़ और लैंडस्लाइड की घटनाओं में 27 लोगों की मौत हुई है। कुछ लोगों के लापता होने की भी खबर है। भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि इस दक्षिणी राज्य में 1 से 19 अक्टूबर के बीच 135% ज्यादा बारिश हुई है। सामान्य तौर पर इस अवधि में 192.7 मिमी बारिश होती है, लेकिन इस साल 453.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

यह तस्वीर केरल के कोट्टायम की है। यहां भारी बारिश से आई बाढ़ के चलते काफी तबाही मची है।

 

केरल के 11 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट
IMD का अनुमान है कि केरल के कई हिस्सों में 20 अक्टूबर से शुरू होने वाली बारिश तीन दिनों तक जारी रह सकती है। मौसम विभाग ने तिरुवनंतपुरम, पठानमथिट्टा, कोट्टायम, एर्नाकुलम, इडुक्की, त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझीकोड, वायनाड और कन्नूर समेत राज्य के 11 जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कासरगोड, अलाप्पुझा और कोल्लम में यलो अलर्ट जारी है। विभाग की ओर से 21 अक्टूबर को कन्नूर और कासरगोड को छोड़कर सभी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

कोट्टायम जिले के प्लापल्ली पंडालम में लैंडस्लाइड के चलते कई घर ढह गए। जानमाल को हुए भारी नुकसान से स्थानीय लोग काफी दुखी हैं।
राज्य के अलग-अलग इलाकों में बाढ़ से भारी नुकसान हुआ है। कई घरों में पानी घुस गया है।
बाढ़ का पानी सड़कों पर जमा हो गया है। इससे यातायात पूरी तरह ठप है। यहां पानी में डूबी बस देखी जा सकती है।

 

बनबसा बैराज से पानी छोड़ने से UP के इलाके में बाढ़ का खतरा
उत्तराखंड और नेपाल में हो रही भारी बारिश का असर अब उत्तर प्रदेश में भी दिखाई देने लगा है। UP में कई नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। लखीमपुर खीरी, सीतापुर और बाराबंकी में बाढ़ का अलर्ट जारी हुआ है। नदियों के किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। दरअसल, उत्तराखंड से बनबसा बैराज से पानी छोड़ा गया है। इसकी वजह से रामपुर इलाके में कोसी नदी कहर बरपाने लगी है। नदी से सटे दर्जनों गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

नेपाल में भी बारिश से 21 लोगों की मौत
नेपाल में भारी बारिश की वजह से आई बाढ़ ने काफी तबाही मचाई है। यहां बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में 21 लोगों की मौत हो गई है और 24 लोग लापता हैं। नेपाल के गृह मंत्रालय ने कहा कि देश के 19 जिले बाढ़ और भूस्खलन से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। देश में पहले ही मानसून के मौसम का अंत हो चुका था, लेकिन जलवायु में अचानक बदलाव आया है। उन्होंने बताया कि बाढ़ के चलते यात्रा, बिजली की सप्लाई और कृषि उपज की कटाई काफी प्रभावित हुई है।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

30 minutes ago

कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा,रोटावेटर की चपेट में आकर युवक की मौत

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More

1 hour ago

बिग ब्रेकिंग: सेवारत शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त करने में जुटी योगी सरकार

सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More

2 hours ago

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदर्शन और ज्ञापन का दिखा असर

लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More

2 hours ago

शिक्षकों को न बनाएं राजनीतिक खेल का मोहरा

आज का समाज विचारधाराओं में इस कदर विभाजित है कि हर बात, हर विचार और हर व्यक्ति को किसी न… Read More

3 hours ago

बिग ब्रेकिंग: आयकर रिटर्न भरने के लिए आज एक और मौका

नई दिल्ली/कानपुर देहात। आयकर विभाग ने सोमवार को आईटीआर दाखिल करने के आखिरी दिन रिटर्न भरने में लोगों को हुई… Read More

3 hours ago

This website uses cookies.