G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

बायो गैस स्लरी में जमीन की उपजाऊपन बढ़ाने वाले उपयुक्त जीवाणु पाए जाते है : अजिंक्य कामते

मकरंदापुर ता. भोगनीपुर के 'मास्टर डेरी एंड एग्रो इंडस्ट्रीज प्रा. लि.' में जैविक खाद बनाने वाला प्रकल्प लगने जा रहा हैं। पुणे के कामते ऑर्गेनिक इंडस्ट्रीज प्रा. लि. इस कंपनी ने बायो-गैस की स्लरी से घन और तरल जैविक खाद निर्मिती का तंत्रज्ञान विकसित किया है।

पुखरायां, अमन यात्रा  :  मकरंदापुर ता. भोगनीपुर के ‘मास्टर डेरी एंड एग्रो इंडस्ट्रीज प्रा. लि.’ में जैविक खाद बनाने वाला प्रकल्प लगने जा रहा हैं। पुणे के कामते ऑर्गेनिक इंडस्ट्रीज प्रा. लि. इस कंपनी ने बायो-गैस की स्लरी से घन और तरल जैविक खाद निर्मिती का तंत्रज्ञान विकसित किया है।

इससे हर छोटे, बड़े किसानों को फायदा मिलने वाला है। इस समय भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रमुख प्रवक्ता राजेंद्र कुमार , अशोकजी सचान और प्रखर सचान उपस्थित थे । इस तंत्र ज्ञान बाबत कंपनी के कार्यकारी संचालक अजिंक्य कामते ने बताया कि देसी गाय के गोबर से बनी जैविक खाद में कुछ मूल्यवर्धन करने वाले तत्व डाले गए है। इसके इस्तेमाल से किसान की आय निश्चित तौर पर बढ़ेगी। बायो गैस स्लरी में जमीन की उपजाऊपन बढ़ाने वाले उपयुक्त जीवाणु पाए जाते है। ये ध्यान में रखते हुवे हमने घन और तरल घटक अलग किये है, और उनका मूल्यवर्धन करके NPK रिच ऑर्गेनिक फ़र्टिलाइज़र की निर्मिती की है।

 

फिलहाल मास्टर डेरी में रोज 6 टन देसी गाय के गोबर पर प्रक्रिया की जा रही है। इस प्रकल्प में बायोगैस के इस्तेमाल से रोज 200 यूनिट बिजली की निर्मिती होगी। गोबर को मूल्यवर्धन करके 5000 kg घन खाद और 10000 लीटर तरल रूप जैविक खाद बन रही है। ये जैविक खाद M- गोल्ड नाम से उपलब्ध है। M- गोल्ड एक सर्वश्रेष्ठ जैविक खाद है। इसका प्रयोग हर फसल पर किया जा सकता है। इसके इस्तेमाल से फसल की पैदावार 30% से 50% बढ़ जाती हैं। अच्छी गुणवत्ता के कारण बाजार में भाव भी बढ़ा के मिलता है। एकत्रित रूप से हम ये कह सकते है कि किसान की आय दुगनी हो जाती हैं।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

रसूलाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में बंबी में मिला युवक का शव,फैली सनसनी

पुखरायां।कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के झींझक रोड पर दया गांव की तरफ जाने वाली बंबी में मंगलवार को… Read More

24 minutes ago

यूपी में शीर्ष स्तर पर कई आईएएस अधिकारियों के तबादले

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

27 minutes ago

कानपुर देहात में किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम पुलिस जांच में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान कस्बे में एक 16 वर्षीय किशोर ने… Read More

27 minutes ago

राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया-रूरा को मिली एक-एक करोड़ की सौगात

कानपुर देहात: अकबरपुर-रनिया विधानसभा क्षेत्र की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया और रूरा नगर पंचायत को जल निकासी… Read More

50 minutes ago

कानपुर देहात के संजय कुमार मिश्रा बने प्रदेशीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के रेफरी

कानपुर देहात: जिले के सैंथा स्थित जनतंत्र इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक एवं क्रीड़ा सचिव संजय कुमार मिश्रा का चयन… Read More

1 hour ago

कानपुर देहात से लापता किशोरियों को पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर सकुशल किया बरामद

कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के गांव रतवा मौजा नाही जूनिया से बीती रविवार से लापता दो नाबालिक सगी… Read More

2 hours ago

This website uses cookies.