बाराबंकी में कागज वाली कहानी: “साहब, मैं जिंदा हूं”, कागजों में मृत घोषित बुजुर्ग दर-दर भटक रहा

कागजों में जिंदा होना सच में जिंदा होने से ज्यादा जरूरी है। बॉलीवुड फिल्म “कागज” में एक जिंदा आदमी को विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के कारण दस्तावेजों में मृत घोषित कर दिया गया था।

एजेंसी,बाराबंकी – कागजों में जिंदा होना सच में जिंदा होने से ज्यादा जरूरी है। बॉलीवुड फिल्म “कागज” में एक जिंदा आदमी को विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के कारण दस्तावेजों में मृत घोषित कर दिया गया था। इसी तरह का एक मामला उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से सामने आया है, जहां 72 वर्षीय गुरुदीन को विभाग ने कागजों में मृत घोषित कर दिया है।

गुरुदीन को इस बात का पता तब चला जब वह पेंशन लेने ग्राहक सेवा केंद्र पहुंचे। वहां उन्हें बताया गया कि उनकी पेंशन किसी वजह से रुकी हुई है। जांच करने पर पता चला कि उन्हें विभाग ने मृत मान लिया है।

14 महीने से रुकी पेंशन

गुरुदीन ने बताया कि उनकी पेंशन 14 महीने से रुकी हुई है। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को खुद के जिंदा होने के सबूत भी दिए, लेकिन अधिकारी अनदेखी कर रहे हैं। जब तक दस्तावेजों में उन्हें जिंदा घोषित नहीं किया जाएगा, तब तक उन्हें पेंशन नहीं मिलेगी।

अधिकारियों की अनदेखी

गुरुदीन के घरवालों ने कहा कि 72 साल की उम्र में उन्हें सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, लेकिन कोई भी अधिकारी उनकी समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा है। कागजों में यह गड़बड़ी कैसे हुई, इसका भी कोई जवाब नहीं मिल रहा है। परिवार असमंजस में है कि अब क्या करें।

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

कानपुर देहात में लूट के आरोपी को दो साल की सजा,3 हजार का लगा जुर्माना

कानपुर देहात में पुलिस की सक्रियता के चलते अपराधियों को सजा दिलाने का सिलसिला लगातार…

1 day ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवाहन पर देवस्थानों में रामायण के पाठ प्रारंभ

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात। राष्ट्रीय स्तर पर सनातन के संबंध में चल रही बहस को…

2 days ago

प्राथमिक विद्यालय नरिहा में मना प्रवेशोत्सव और वार्षिकोत्सव

कानपुर देहात। प्राथमिक विद्यालय नरिहा विकासखंड अकबरपुर में नवीन शैक्षिक सत्र के प्रारंभ में स्कूल…

2 days ago

मेहनत रंग लाई: रजिया को मिली साइकिल की उड़ान, फतेहपुर के सितारों का हुआ सम्मान

विवेक सिंह,फतेहपुर: प्राथमिक विद्यालय अस्ती में आयोजित वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में शिक्षा के क्षेत्र…

2 days ago

कानपुर देहात में सुभासपा का हुंकार: महर्षि कश्यप जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, 2027 के लिए भरी हुंकार

कानपुर देहात: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने आज महर्षि कश्यप जी के जन्म दिवस…

2 days ago

गर्मी के कारण स्कूलों के समय में बदलाव की उठी मांग

राजेश कटियार, कानपुर देहात। लगातार तापमान में हो रही वृद्धि के चलते राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ…

2 days ago

This website uses cookies.