G-4NBN9P2G16
एजेंसी,बाराबंकी – कागजों में जिंदा होना सच में जिंदा होने से ज्यादा जरूरी है। बॉलीवुड फिल्म “कागज” में एक जिंदा आदमी को विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के कारण दस्तावेजों में मृत घोषित कर दिया गया था। इसी तरह का एक मामला उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से सामने आया है, जहां 72 वर्षीय गुरुदीन को विभाग ने कागजों में मृत घोषित कर दिया है।
गुरुदीन को इस बात का पता तब चला जब वह पेंशन लेने ग्राहक सेवा केंद्र पहुंचे। वहां उन्हें बताया गया कि उनकी पेंशन किसी वजह से रुकी हुई है। जांच करने पर पता चला कि उन्हें विभाग ने मृत मान लिया है।
14 महीने से रुकी पेंशन
गुरुदीन ने बताया कि उनकी पेंशन 14 महीने से रुकी हुई है। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को खुद के जिंदा होने के सबूत भी दिए, लेकिन अधिकारी अनदेखी कर रहे हैं। जब तक दस्तावेजों में उन्हें जिंदा घोषित नहीं किया जाएगा, तब तक उन्हें पेंशन नहीं मिलेगी।
अधिकारियों की अनदेखी
गुरुदीन के घरवालों ने कहा कि 72 साल की उम्र में उन्हें सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, लेकिन कोई भी अधिकारी उनकी समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा है। कागजों में यह गड़बड़ी कैसे हुई, इसका भी कोई जवाब नहीं मिल रहा है। परिवार असमंजस में है कि अब क्या करें।
पुखरायां।कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के वैना नहर तिराहे पर मिले एक युवक के शव के पोस्टमार्टम में चौंकाने… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र से लापता हुई एक महिला को पुलिस ने सोमवार को बरामद कर लिया है।महिला… Read More
पुखरायां। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र में बीती रविवार की सुबह घर से लकड़ियां बीनने जंगल गईं रास्ते से… Read More
कानपुर देहात। रनिया थाना क्षेत्र के आर्यनगर प्रथम में किराए के मकान में रही गुड्डी देवी ने तहरीर देते हुए… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।परिजनों ने गांव… Read More
कानपुर देहात: संदलपुर क्षेत्र की कौरु जलालपुर पंचायत में सोमवार को किसानों के लिए एक सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया… Read More
This website uses cookies.