G-4NBN9P2G16
लखनऊ। शुक्रवार सुबह बारिश ने सुप्रभात बोला।नोएडा-गाजियाबाद सहित कई शहरों में सुबह मूसलाधार बारिश हुई है।मूसलाधार बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली है।सुबह-सुबह मूसलाधार बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में इन दिनों बारिश का सिलसिला जारी है। यूपी में मौसम विभाग के मुताबिक 7 जुलाई तक झमक के बारिश होने की संभावना है।शुक्रवार को सीतापुर,बाराबंकी, अयोध्या और अंबेडकरनगर नगर सहित कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है।मौसम विभाग ने पहले ही पूर्वानुमान जताया था कि 28 जून को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में अनेक जगहों पर गरज व चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी।गुरुवार के मौसम की बात करें तो राजधानी लखनऊ में दिनभर बादल आते जाते रहे,लेकिन बारिश नहीं हुई।हालांकि तापमान में जरूर गिरावट आयी।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले 48 घंटों में मानसून लखनऊ पहुंच सकता है।ऐसे में आगामी चार दिनों तक लखनऊ में अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है।अमौसी स्थित आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल सिंह ने मीडिया को बताया कि मानसून अरब सागर में अधिक एक्टिव है। इसके चलते दक्षिण-पश्चिम मानसून गुरुवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड के ज्यादातर हिस्सों तक पहुंच गया।
राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More
कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More
मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More
सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More
लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More
This website uses cookies.