बारिश से भीगा पूरा यूपी, मौसम विभाग बोला अब पड़ सकता है घना कोहरा

प्रदेश में कड़ाके की ठंड और बदले मौसम के बीच रविवार को विभिन्न इलाकों में गरज चमक के साथ बूंदाबांदी हुई। रिमझिम बारिश का यह सिलसिला पूरे प्रदेश में देखने को मिला। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। कानपुर 5.4 डिग्री तापमान के साथ प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। मौसम विभाग के मुताबिक अब कोहरा का प्रकोप बढ़ेगा

कानपुर देहात। प्रदेश में कड़ाके की ठंड और बदले मौसम के बीच रविवार को विभिन्न इलाकों में गरज चमक के साथ बूंदाबांदी हुई। रिमझिम बारिश का यह सिलसिला पूरे प्रदेश में देखने को मिला। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। कानपुर 5.4 डिग्री तापमान के साथ प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। मौसम विभाग के मुताबिक अब कोहरा का प्रकोप बढ़ेगा। बूंदाबांदी के बाद अगले 48 घंटों में प्रदेश में रात के तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट के आसार हैं। पछुआ हवाओं से फिर से ठंड बढ़ने की उम्मीद है। प्रदेश में 15 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से फिर से बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए प्रदेश के 28 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
इन जिलों के लिए कोहरे का ऑरेंज अलर्ट-
गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत।
यहां घना कोहरे के आसार-
लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सीतापुर, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, गाजियाबाद, हापुड, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, कासगंज, एटा, मैनपुरी, औरैया, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

सीएलडी इंटर कॉलेज मीनापुर में धूमधाम से मना स्वतंत्रता का जश्न,निकाली गई प्रभात फेरी

पुखरायां। कानपुर देहात के भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत मीनापुर गांव स्थित सीएलडी इंटर कॉलेज…

1 day ago

रसूलाबाद में पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर नहर से निकाला किसान का शव, परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के चाट निवादा गांव के रहने वाले 50 वर्षीय…

1 day ago

अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया स्वतंत्रता दिवस

पुखरायां।भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के मोहम्मदपुर तथा घार में देश का 79 वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़े…

1 day ago

बाल शक्ति हायर सेकेंडरी स्कूल बरगवां में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में निकाली गई प्रभात फेरी

पुखरायां।भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के बाल शक्ति हायर सेकेंडरी स्कूल बरगवां में शुक्रवार को देश का…

1 day ago

कानपुर देहात में किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम

पुखरायां। कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।रसूलाबाद थाना क्षेत्र के रसूलाबाद कस्बे…

1 day ago

विद्या संजीवन शिक्षा निकेतन हलधरपुर में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

पुखरायां।कानपुर देहात के विधा संजीवन शिक्षा निकेतन जूनियर हाइस्कूल हलधरपुर भोगनीपुर में शुक्रवार को स्वतंत्रता…

1 day ago

This website uses cookies.