G-4NBN9P2G16
शिवली, कानपुर देहात। मैथा तहसील के आँट गाँव में स्थित बाला जी धाम में बुढ़वा मंगल के अवसर पर वार्षिक विशाल दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अकबरपुर लोकसभा सांसद देवेंद्र सिंह भोले मौजूद रहे, जिन्होंने फीता काटकर और पहलवानों का हाथ मिलवाकर कुश्ती की शुरुआत कराई।
दंगल में पहलवानों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए कई दांव-पेंच दिखाए। कानपुर के सोनू पहलवान ने दिल्ली के सुमित पहलवान को पटखनी देकर जीत हासिल की। वहीं, नेपाल के लकी थापा ने चंडीगढ़ के संजय पहलवान को हराकर अपनी जीत दर्ज कराई। सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने विजयी पहलवानों को पुरस्कार देकर उनका उत्साह बढ़ाया।
इस दौरान, नवयुवक मंगल दल के अध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य पति राघवेंद्र सिंह (लकी) और भुजपुरा की जिला पंचायत सदस्य अंजली सिंह ने मुख्य अतिथि देवेंद्र सिंह भोले को अंगवस्त्र और तलवार भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में पूर्व प्रधान टिंकू सिंह चौहान, मकबूल खान, रामू बाबा, मुन्ना सिंह सेंगर, तन्नू दुबे, संतोष अवस्थी, अभिमन्यु सिंह, संजय सिंह, राजेंद्र सिंह, जनक जी, महंत अशोक अवस्थी, आदेश चौहान, ब्रजेश कुमार और अनुराग सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
पुखरायां।कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के वैना नहर तिराहे पर मिले एक युवक के शव के पोस्टमार्टम में चौंकाने… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र से लापता हुई एक महिला को पुलिस ने सोमवार को बरामद कर लिया है।महिला… Read More
पुखरायां। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र में बीती रविवार की सुबह घर से लकड़ियां बीनने जंगल गईं रास्ते से… Read More
कानपुर देहात। रनिया थाना क्षेत्र के आर्यनगर प्रथम में किराए के मकान में रही गुड्डी देवी ने तहरीर देते हुए… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।परिजनों ने गांव… Read More
कानपुर देहात: संदलपुर क्षेत्र की कौरु जलालपुर पंचायत में सोमवार को किसानों के लिए एक सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया… Read More
This website uses cookies.