G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

बाल शक्ति शिक्षण संस्थान में धूमधाम से मनाया गया चाचा नेहरु का जन्मदिन

बरगवां स्थित बाल शक्ति शिक्षण संस्थान में सोमवार को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल लाल नेहरू का जन्मदिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राओं ने अपने अपने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए.

अमन यात्रा, पुखरायां। विकासखंड मलासा के अंतर्गत बरगवां स्थित बाल शक्ति शिक्षण संस्थान में सोमवार को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल लाल नेहरू का जन्मदिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राओं ने अपने अपने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए वहीं कानपुर उन्नाव खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी वी के मिश्रा ने भी कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर पंडित नेहरू के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला।सोमवार को बरगवां के बाल शक्ति शिक्षण संस्थान में नेहरू जी का जन्मदिवस केक काटकर बड़े ही धूमधाम से मनाया गया.

ये भी पढ़े-सीएलडी इंटर कॉलेज में चाचा नेहरू का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया  

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के संस्थापक चंद्रिका प्रसाद ने किया इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने अपने अपने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए वहीं कानपुर उन्नाव खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी वी के मिश्रा भी साथियों सहित कार्यक्रम में पहुंचे तथा मौजूद छात्र छात्राओं को सम्बोधित क्रिया अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि नेहरू जी का जन्म 14 नवंबर सन 1889 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में हुआ था वह देश के प्रथम प्रधानमंत्री थे बच्चे उन्हे चाचा नेहरू कहकर पुकारते थे साथ ही वह बच्चो से बहुत प्रेम करते थे आज हम उनके जन्मदिवस को बालदिवस के रूप में मनाते है कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक चंद्रभान सहित अन्य शिक्षक शिक्षकाओं ने भी नेहरू जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला इस अवसर पर विद्यालय में शिक्षकों तथा छात्र छात्राओं के लिए भोजन व्यवस्था भी की गई।इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्या सुचेता,अनुराग उपाध्याय,भास्कर सचान,धर्मेंद्र सचान,कपिल,हरमोहन सिंह,विशाल,अमिता, सौम्या सिंह,प्रतिमा, रीता,पूर्वी पाण्डेय,सानिया सेख, नव्या कश्यप, सफूरा,कंचन,प्रियंका,आदि भी मौजूद रहे।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

ग्राम सभा की बंजर भूमि पर अवैध कब्जेदारों की शिकायत पर राजस्व टीम ने की जांच

पुखरायां।भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के मलासा विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत बिहार की ग्राम सभा की बंजर भूमि पर अवैध कब्जेदारों द्वारा… Read More

7 hours ago

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 115 मरीजों का किया गया सफल उपचार

पुखरायां।कानपुर देहात के मलासा विकासखंड स्थित देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री… Read More

7 hours ago

कानपुर देहात में बीमारी के चलते छात्र की मौत,एक सफ्ताह से था बीमार

पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।डेरापुर थाना क्षेत्र के दस्तमपुर गांव में एक 16 वर्षीय छात्र की… Read More

8 hours ago

कानपुर देहात: डंपर की टक्कर से पलटा ऑटो, दो की मौत; तीन घायल

रनियां। रनियां थाना क्षेत्र के रायपुर बंबा के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से ऑटो… Read More

8 hours ago

जालौन: कलयुगी नातिन ने प्रेमी संग अपनी ही दादी को उतारा मौत के घाट

उरई, जालौन। कोंच क्षेत्र के भदेवरा गांव में कुछ दिन पहले हुई एक वृद्ध महिला की हत्या का सनसनीखेज खुलासा… Read More

9 hours ago

कानपुर देहात के शिक्षक डॉ. त्रिलोक चन्द को मिला ‘डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन एक्सीलेंस अवॉर्ड 2025’

नोएडा। कानपुर देहात जिले के एक शिक्षक डॉ. त्रिलोक चन्द को नोएडा में आयोजित एक प्रतिष्ठित समारोह में डॉ. सर्वपल्ली… Read More

9 hours ago

This website uses cookies.